HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 31 August 2020

भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय बदनावर का शुभारंभ दो कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया

 भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय बदनावर का शुभारंभ दो कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया 

बदनावर को बहुत कुछ मिलने वाला है...हमे एक रहकर काम करना है- मंत्री दत्तीगांव

सितंबर में मुख्यमंत्री आएंगे बदनावर....तैयारियां शुरू

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका

               बदनावर -  स्थानीय चंद्रलीला पैलेस पर भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि समय लौट कर नही आता, आगामी चुनाव बदनावर का है और बदनावर ही लडेगा। 10 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बदनावर कोद (कोटेश्वर) आएंगे। 


               जहां महत्वपूर्ण नर्मदा योजना का भुमिपूजन होगा। उन्होने कहा कि यहां जन कल्याणकारी नर्मदा योजना का आगमन होगा जिससे क्षैत्र समृद्ध हो जाएगा। योजना में बदनावर के 101 से अधिक गांवो को लाभ मिलेगा। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने की। 


                     प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद छतरसिंह दरबार, उपचुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे, धार विधायक नीना वर्मा ने संबोधित किया। 


          पूर्व विधायक करणसिंह पंवार, रतलाम विधायक दिलीप मकवाना, दिलीप पंटोदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ  प्रहलादसिंह सोलंकी, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पीपलीपाड़ा, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, दिनेश गिरवाल, अनंत अगवाल, जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती, मंत्री प्रतिनिधि ओपी राठौर बना मंचासीन थे। चुनाव संचालक खेमराज पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया। संचालन प्रितेशसिंह पंवार ने किया। आभार नगर महामंत्री राकेश राठौड ने माना। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 


दत्तीगांव महिला मित्र मण्डल के कार्यालय का भी हुआ शुभारंभ

     उधर बाद में उद्योग मंत्री ने दत्तीगांव महिला मित्र मंडल के कार्यालय का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। 


No comments:

Post a Comment