HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 20 September 2020

कांग्रेस ने चुनाव में झूठे वादे कर सरकार बनाई थी- कविता पाटीदार प्रदेश भाजपा महामंत्री भाजपा

 कांग्रेस ने चुनाव में झूठे वादे कर सरकार बनाई थी- कविता पाटीदार प्रदेश भाजपा महामंत्री भाजपा 

26 को आंएगे मुख्यमंत्री बदनावर विधानसभा क्षेत्र कोटेश्वर तीर्थ धाम में 

295 बूथ पर होगा महाजनसंपर्क, प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 25 पौधे लगाए जाएंगे

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

9893475407 

             धार/ बदनावर-  भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक आगामी बदनावर विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बदनावर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा महामंत्री कविता पाटीदार, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, धार विधायक नीना वर्मा,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती, 


           भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह सोलंकी, सुषमा पाठक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार मेडा, विनोद शर्मा, दिलीप पटोंदिया,संजय बघेल , ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मोहन पटेल, वीरेंद्र बघेल, गोपाल कन्नौज, संजय बघेल, मुक़ामसिंह निगवाल, रजनीश मालवीय, दिनेश गिरवाल, आदि मंचासीन थे। 


             भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताई व आगामी कार्यक्रमो को लेकर जानकारी दी। यादव ने कहा कि गांव गांव नर्मदा कलश यात्राएं निकाली गई। जिसमे 35 हजार से अधिक महिलाऐं शामिल हुई थी। यादव ने कहा कि कांग्रेस के राज में हर व्यक्ति परेशान था। किंतु भाजपा की सरकार वापस बनते ही प्रदेश में सर्वसमाज का कल्याण हुआ है। रोज नई नई योजनाएँ बनकर तैयार हो रही है। 25 सितंबर से गांव गांव महाजनसंपर्क अभियान शुरू होगा।


           जिंसमे कार्यकर्ता घर घर जाएंगे व सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। रविवार से पौधारोपण शुरू हो गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 25 पौधे लगाए जाएंगे। धार विधायक नीना वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है।

             भाजपा के संभागीय संगठमंत्री जयपालसिंह चावडा ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 तारीख को कोटेश्वर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आ रहे है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आमजनता को वहां ले जाना है। मां नर्मदा के आगमन को लेकर गांव गांव उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओ का दायित्व है कि हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए। पंडित दीनदयाल के जन्मोंत्सव को लेकर भी चावडा ने रूपरेखा बताई।


              कविता पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है। कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में झूठे वादे कर सरकार बनाई थी। पूरे कार्यकाल मे कोई जनहितैषी कार्य नही किए। जबसे वापस भाजपा की सरकार बनी तब से कई जनहितैषी योजनाएं शुरू हो गई है। पंडित दीनदयालजी के जन्मदिन पर 25 तारीख से हम एक एक बूथ पर जाएंगे व केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक देंगे। राष्ट्रहित में पीएम मोदी द्वारा लिए गए कड़े कदमो से हमे गर्व है। 


              उन्होंने कार्यकर्ताओ से भाजपा को जिताने का आव्हान किया। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारियों की घोषणा भी की गई व अलग अलग सेक्टर बांटे गए। बैठक में 10 हजार पौधे वितरित किए गए। विधानसभा क्षेत्र के सभी 295 पोलिंग बूथों पर पौधारोपण होगा। साथ ही महाजनसंपर्क अभियान के लिए 27 सेक्टर बनाए गए है। 


        संचालन भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने किया। आभार उपचुनाव संचालक खेमराज पाटीदार ने माना। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment