HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 20 September 2020

बदनावर में क्रेडिट लिंकेज कैंप अंतर्गत आयोजित स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

 बदनावर में क्रेडिट लिंकेज कैंप अंतर्गत आयोजित स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका    

       धार - 20 सितम्बर 2020/ क्रेडिट लिंकेज कैंप अंतर्गत जिले के महिला स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण कार्यक्रम बदनावर के मंडी में शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती के छायचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। 


    जिले में सात सितम्बर से 19 सितम्बर समस्त मिशन स्टॉफ के द्वारा जिले के समस्त बैंकों के सहयोग से कुल 275 स्व सहायता समूहों को 392.50 लाख रुपए की स्वीकृति दिलाई जाकर वितरण कराया जाएगा। विकासखंड बदनावर में 45 स्व सहायता समूहों को 68.50 लाख रुपए एवं विकासखंड धार में 18 स्व सहायता समूहों को 21 लाख रुपए इसी के साथ जिले के कुल 63 स्व सहायता समूहों को 89.50 लाख रूपए का ऋण वितरण किया जा रहा है। 


              साथ ही उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के चल रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा व सुना। इसके पश्चात मंत्री श्री दत्तीगांव ने हितग्राहियों को चेक का वितरण किया।  प्रदेश के साथ साथ धार जिले में भी क्रेडिट लिंकेज कैंप सहित 16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। यह कार्यक्रम गरीबों की जिंदगी में प्रसन्नता के रंग भरेंगे।


                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा आपको आज यह चेक दिए जा रहे है। जिससे आपको अपने व्यवसाय में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आपके लिए बहुत अच्छी बातें कही। जिससे आपको आपके समूहों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपकी प्रतिभा को निभाने के किये आपकी सेमि स्किल की ट्रेंनिग कराई जाएगी।


             कहा हमारे बदनावर में 1 हजार हेक्टेयर जमीन है उस पर कृषि आधारित उद्योग स्थापित होंगे। आप सभी महिलाओं में घर परिवार सम्भालने की क्षमता बहुत होती है। आप जो भी बनाएंगे उसे पूरी दुनिया मे बेचेंगे। इसके अलावा मैं कोशिश करूँगा की यहां स्थापित होने वाले उद्योगों में आपकी हिस्सेदारी ज्यादा हो।


          मुझे गांव के सभी समूहों का रजिस्ट्रेशन दे। ये बहुत बड़ा काम है जो आज आपको मिल रहा है। आपको राशि देने में कोई तकलीफ दे रहा है तो मुझे या अधिकारियों को बताएं। सभी समूह इस योजना का लाभ अवश्य लेवे ।


No comments:

Post a Comment