HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 22 September 2020

पीएम किसान सम्मान निधि पशुपालक एवं मत्स्य पालक हितग्राहियों को केसीसी के वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 पीएम किसान सम्मान निधि पशुपालक एवं मत्स्य पालक हितग्राहियों को केसीसी के वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

‘सबको साख-सबका विकास’’ कार्यक्रम

जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभांवित 1703 कृषकों को केसीसी में 336.19 लाख की साख सीमा स्वीकृति 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                धार -  पीएम किसान सम्मान निधि, पशुपालक एवं मत्स्य पालक हितग्राहियों को केसीसी के वितरण एवं कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने हेतु सहाकारी बैंको/सहाकारी समितियों को शासकीय सहायता प्रदाय कार्यक्रम ’’सबको साख-सबका विकास’’ कार्यक्रम जिला स्तर पर जिला सहाकारी केद्रीय बैंक में आयोजित किया गया। 


                    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में श्रीमती भारती शेखावत उप आयुक्त सहकारिता ,आर एस वसुनिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती के छायचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। जिसे उपस्थित जनसमूदाय ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान वीडियो कान्फें्रस के माध्यम से सम्मान निधि के लाभार्थियों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों से सीधा संवाद भी किया।


                    जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मालती मोहन पटेल ने अपने सम्बोधन में सबसे पहले लाभांवित हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक ऐसे मुखिया है जो हमेशा किसानों की चिन्ता कर उनके परेशानी को समझते है। मुख्यमंत्री श्री चौहान जमीन से जुडे व्यक्ति है जो हमेश जनता के लिए एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते है। उन्होने फसल बीमा, पात्रता पर्ची, शून्य प्रतिशत दर पर ब्याज उपलब्ध कराकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया है। वे हमेशा किसानों के सुख दुख में उनके साथ रहकर उनका निराकरण करते है। 


                 कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एक सप्ताह से शासन द्वारा जरूरतमंद लोगो को लाभांवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आवास, पटटो, फसल बीमा, स्व सहायता समूह को ऋण के कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभांवित किया है। उन्होने कहा कि किसान ही अन्नदाता है जो सभी के लिए अन्न का उत्पादन करता है। किन्ही कारणों से आपदा होने पर किसानो की फसल नष्ट हो जाती है और उन्हे आर्थिक नुकसान का सामना करना पडता है। किसानों की तकलीफ को खत्म को नहीं किया जा सकता है पर शासन उनकी तकलीफ को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध किया जाता है। जो पहले किसी ने कभी सोचा नहीं था। पहले किसान ब्याज पर पैसे उधार लेकर खाद, बीज ले जाते थे। अब वह उस चक्र से बाहर आ गए है। किसान क्रेडिट कार्ड से उनकी यह समस्या दूर हो गई है।


              उन्होने कहा कि शासन ने नवीन पात्रता पर्ची का वितरण किया है जिससे सालो से राशन के लिए भटक रहे लोगो को भी 3 माह का राशन मिला। यह अभियान अभी भी निरंतर जारी है ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणों से आपना नाम नहीं जुडा पाए वे भी अपना नाम जुडा ले। 


     कार्यक्रम में बताया गया कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभांवित 1703 कृषकों को केसीसी में 336.19 लाख की साख सीमा स्वीकृति की गई है। स्वीकृत साख सीमा में से 1703 कृषको को 208.10 लाख का फसल ऋण वितरित किया गया है। दुग्ध सहकारी समितियों से सम्बद्ध 189 पशुपालकों को कार्यशील पूंजी हेतु 89.19 लाख का ऋण वितरित किया गया। 


         मत्स्य सहकारी समितियों के 274 सदस्यों को मछली पालन हेतु कार्यशील पूंजी हेतु 8 लाख का ऋण वितरित किया गया। दुग्ध सहकारी समितियों के अतिरिक्त अन्य 7 पशुपालको को 42 लाख का ऋण वितरित किया गया है। कार्यक्रम में आतिथियों द्वारा प्रतिकात्मक रूप से  किसानों को चेक दिए गए।


No comments:

Post a Comment