HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 18 September 2020

सीएम ने जिले के एक लाख पांच हजार 161 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि 195.47 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की

 सीएम ने जिले के एक लाख पांच हजार 161 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि 195.47 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की

सीएम ने ग्राम धामन्दा के कृषक तरुण से कहा कि आप बेटीयों को अच्छे से पढ़ाना क्योंकि आज के समय में बेटीयां बेटों से कम नही हैं

खेतो में रासायनिक खाद से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग करे- कलेक्टर आलोक कुमार सिंह

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

               धार- 18 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धार जिले के एक लाख पांच हजार 161 कृषकों को लगभग 195.47 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2019 की दावा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल ने की। कार्यक्रम में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत सन्तोष वर्मा उपस्थित थे।


                सर्वप्रथम समस्त अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने लाभार्थी हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले के ग्राम धामन्दा के कृषक तरुण नाईक से सीधा संवाद किया। 


                   मुख्यमंत्री  चौहान ने कृषक तरुण से पूछा कि कैसे है तरूणजी आप- बढिया है सर। खेती कितनी है आपके पास- 6 हैक्टेयर सर। 6 हैक्टेयर में क्या बोया था पिछले वर्ष- सर पूरे में सोयाबीन ही लगाया था। ओर बाद में क्या लगाया था- बाद में गेंहू लगाया था। गेहू कैसा हुआ- गेहू का उत्पाद बहुत अच्छा रहा सर। फिर पूरे गेहू की समर्थन खरीदी हो गई थी किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं हुई थी- हां सर पूरी खरीदी हो गई थी कहीं भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई सब अच्छे से हो गया था, राशि भी पूरी आ गई थी। ईमानदारी से बताना की अगर हम नही होते तो पूरी खरीदी एसी हो जाती क्या- कुछ भी नही होता सर वैसे वी पिछली बार कुछ नही हो पाया था, खरीदी भी नही हो पाई थी। परन्तु इस बार पुरी हो गई है किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। पिछली बार सोयाबीन की फसल में नुकसान कितना हुआ था- सर हमारी मुख्य फसल सोयाबीन थी तो करीब करीब पुरे में ही नुकसान हुआ। अभी फसल बीमा का कितना पैसा मिला है - अभी सर 90 हजार 164 रूपए आ चुके हैं। इस फसल बीमें की राशि से आपको थोड़ी राहत तो जरूर मिलेगी। परिवार में ओर कौन कौन है- परिवार में कुल छः सदस्य है चार बालिकाएं और दो हम। चारों बेटीयां पढ़ रही हैं - पढ़ रही है सर। ठीक हैं अब आप बेटीयों को अच्छे से पढ़ाना क्योंकि आज के समय में बेटीयां बेटों से कम नही हैं।


          पिछली बार आपने बीमें का प्रीमीयम कितना भरा था - प्रीमीयम दो हजार 700 के लगभग भरा था। इस बार आपने बीमा करवाया या नहीं - करवा लिया सर। यह आपने बहुत अच्छा करा। इस बार हमने अभीयान चलाया था कि कोई बगैर बीमे के रह न जाए। आपको फसल बीमा की राशि मिली इसके लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। 


       कृषक तरुण ने मुख्यमंत्री चौहान से कहा कि मैं सभी किसान भाईयों की ओर से एक बात कहना चाहता हूं कि बारिश में किसान को फसल घर ले जाने में समस्या रहती हैं नुकसान भी बहुत होता हैं। इसके लिए आपसे सविनय निवेदन हैं कि ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से खेत सड़क योजना को दुबारा शुरू कर दे जिससे सभी किसानों का कल्याण हो सकें किसी बात की कोई परेशानी नही होगी - तरूण जी आपने बहुत अच्छा सुझाव दिया हैं, आपका यह सुझाव स्वीकार है हमने पहले मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना बनाई थी जो बीच में बन्द हो गई थी। जिसे अब हम पुनः चालु कर देंगे। 


      मुख्यमंत्री  चौहान से चर्चा करते धार विधायक नीना विक्रम वर्मा ने कहा की प्रदेश में बीमें की राशि लगभग छः सौ करोड़ दी जा रही है। उसमें से लगभग दो सौ करोड़ की राशि सिर्फ धार जिले को ही मिली हैं। इसके लिए आपको सभी हितग्राहीयों तथा किसान भाईयों की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद। आपने जो हमारे किसान भाई की मांग सुनी और इसे आप जितनी जल्दी अमल में लाएंगे उससे सभी किसान भाईयों को सुविधा होगी ।


           श्री सिंह इस कहा कि हम इसे जल्द ही अमल में लाएंगें, अभी कोरोना की वजह से दिक्कत ज्यादा है। कोरोना में हमारे यहां बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है। कलेक्टर व मेडिकल टीम बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा सभी लोगों का सहयोग हमें मिल रहा हैं, परन्तु किसान भाईयों का भी हमें ध्यान रखना होगा। अगर यह नहीं होंगे तो हम जिन्दा कैसे रहेंगे। इसलिए कोरोना में भी हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, हमारा प्रयास जारी रहेगा।


                      कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में गरीब कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज का यह कार्य्रकम आयोजित हुआ। आज पिछले वर्ष के बीमे की राशि डाली जा रही है। प्रधानमंत्री बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2019 की दावा राशि का लाभ जिले के लगभग सवा तीन लाख किसानों को लाभ मिला है। जिले के के लोगो को खाता खसरा, पासबुक, आधार में कई बार दिक्कतें आ जाती है। जिससे वह लाभ लेने में  वंचित रह जाते है। परन्तु अब यह त्रुटि सेंटर, पटवारी तथा हर विकासखण्ड में बने केंद्रों से सही की जा रही है। सभी वहां जाकर अपनी त्रुटियां सही करवा लें, जिससे आप सभी को शासन की महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 

               आज जिले में एक भी किसान ऐसा नही बचा जिसके खाते में बीमे की राशि नही डली है। कई बार ऐसी स्थिति की किसान अपनी फसलों का बीमा नही करवाते है और जब नुकसान होता है तब बीमे की याद आती है। इसलिए समस्त किसान अपनी फसलों का बीमा करावें क्योंकि बीमा की एक सिक्युरिटी रहती है। जिससे हमारा जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हो सके। 

         किसानों को अपनी फसलों का चक्र तथा मिट्टी में बदलाव करते रहना चाहिए। खेतो में रासायनिक खाद से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। जिससे हमारी खेत की मिट्टी को नुकसान न हो और यह ज्यादा उपजाऊ बन सके। हमने पिछले वर्ष से डेढ़ गुना ज्यादा जैविक खाद खाद का वितरण इस वर्ष किया है।


No comments:

Post a Comment