HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 18 September 2020

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर में आयोजित फसल बीमा भुगतान योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौपे

 मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव  ने बदनावर में आयोजित फसल बीमा भुगतान योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौपे

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                         धार - 18 सितम्बर 2020/ प्रदेश में गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत  मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उज्जैन में कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 22 लाख 51 हजार 188 किसानों को खरीफ 2019 की फसल बीमा दावा की कुल राशि 4 हजार 688 करोड़ 83 लाख का ई-अंतरण के माध्यम से भुगतान किया । इस दौरान उन्होंने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से चर्चा की।


     इसी क्रम में धार जिले के बदनावर तहसील के निजी होटल में आयोजित फसल बीमा भुगतान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि द्वारा माॅ सरस्वती के छायचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। 


                  मंत्री श्री दत्तीगांव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान जैसा जमीन से जुड़ा मुख्यमंत्री मिला है वे प्रदेश की जनता के संकट की घड़ी में उन तक पहुंचने में सदैव ही आगे रहते हैं। प्रदेश सरकार 16 सितंबर से 1 सप्ताह तक प्रतिदिन जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बदनावर के किसानों की बदौलत मध्यप्रदेश समूचे देश में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन में अव्वल रहा है। यहां का किसान गेहूं, सोयाबीन, स्ट्रॉबेरी फल और सब्जियां का बहुतायत से उत्पादन करता है।


     किसानों के उत्पादन को वाजिब मूल्य मिले इसके लिए ड्राई पोर्ट स्थापित करने की भी योजना है। मंत्री श्री दत्तीगांव ने बदनावर क्षेत्र के फसल बीमा से लाभांवित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी बांटे और बधाई दी।


                    कार्यक्रम में बताया गया कि खरीफ 2019 अन्तर्गत धार जिले में कुल 1 लाख 5 हजार 161 कृषकों को 195 करोड़ 47 लाख राशि का कृषकों के खातो मे हस्तांतरण किया गया, जिसमें से तहसील बदनावर अन्तर्गत 90 करोड़ 54 लाख राशि 29 हजार 382 कृषक लाभान्वित होंगे, जो जिले के कुल बीमा वितरण राशि का 46 प्रतिशत है। खरीफ 2018 अन्तर्गत कुल 37 हजार 230 कृषकों को 52 करोड़ 29 लाख राशि का कृषकों के खातो में भुगतान किया गया । 


                 जिसमें से विधानसभा बदनावर अन्तर्गत 14 करोड़ 41 लाख राशि 10 हजार 274 कृषक लाभान्वित हुए, जो जिले के कुल बीमा वितरण राशि का 24 प्रतिशत है। रबी 2018-19 अन्तर्गत कुल 32 हजार 19 कृषको को 41 करोड़ 61 लाख राशि का कृषकों के खातो में भुगतान किया गया, जिसमें से विधानसभा बदनावर अन्तर्गत 14 करोड़ 5 लाख राशि 10 हजार 836 कृषक लाभान्वित हुए। जो जिले के कुल बीमा वितरण राशि का 34 प्रतिशत है। विगत तीन मौसम में खरीफ 2018, रबी 2018-19 एवं खरीफ 2019 तक  जिले में कुल 44 करोड 78 लाख प्रिमियम जमा किया गया एवं 289 करोड़ 37 लाख दावा राशि प्राप्त हुई है । इसी प्रकार विधानसभा बदनावर अन्तर्गत विगत तीन मौसम में 11 करोड़ 53 लाख प्रीमियम जमा हुई एवं 117 करोड़ बीमा दावा राशि किसानों को प्राप्त हुई । खरीफ 2020  अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के अनुसार स्वैच्छिक हो चूका है, किसान भाई स्वैच्छा अनुसार समयावधि में फसल बीमा करा सकते है।


                    ज्ञात हो कि गत दिनों मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खरीफ 2018 एवं रबी 2018-19 की फसल बीमा के प्रीमियम की बकाया राशि 2200 करोड़ भरे जाकर किसानों को 2981.24 करोड़ रूपए की बीमा दावा राशि दिलवाई गई। इसमें 8 लाख 40 हजार किसानों को खरीफ 2018 की फसल बीमा दावा राशि 1921.24 करोड़ रूपए तथा 6 लाख 60 हजार किसानों को रबी 2018-19 की दावा राशि 1060 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। खरीफ 2019 में 37 लाख किसानों द्वारा फसल बीमा कराया गया था, जिसका बीमित क्षेत्र 61.09 लाख हेक्टेयर था तथा किसानों से कुल राशि 343.81 करोड़ रूपये कृषक अंश लिया गया। राज्यांश 1072.44 करोड़ एवं केन्द्रांश 1072.44 करोड़ रूपये, इस प्रकार कुल 2488.69 करोड़ रूपये प्रीमियम बीमा कंपनियों को भुगतान किया गया है।


No comments:

Post a Comment