HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 17 September 2020

दीनदयाल रसोई मे सर्वपीतृ अमावस और प्रधानमंत्रीजी के जन्मदिन पर धार विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ने 400 गरीबो को निशुल्क भोजन कराया

 दीनदयाल रसोई मे सर्वपीतृ अमावस और प्रधानमंत्रीजी के जन्मदिन पर धार विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ने 400 गरीबो को निशुल्क भोजन कराया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

               धार -  सर्वपीतृ अमावस और प्रधानमंत्रीजी का जन्मदिन होने से आज लायंस क्लब धार द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई मे बड़ी संख्या मे नप्रतिनिधियों और दानदाताओ आगमन हुआ! वह हाथ सदा पवित्र होते हैं जो दुआओं से ज़्यादा सेवा के लिए उठते हैं


                  सर्वप्रथम धार  विधायक नीना विक्रम वर्मा , नपा. उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानीया, अनिल जैन बाबा, भाजपा पार्षद व कार्यकर्ताओं के साथ पधारी, उन्होंने दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीपक लगाकर  सर्वपित्रो को धुप व भोग लगाया, फिर रसोई मे आने वाले गरीबों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा साथ ही उन्हे कम्बल भी बाटे! 


                     जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव एवं नगरपालिका सीएमओ विजय कुमार शर्मा ने परिवार व नपा. कर्मियों सहित जरुरतमंदो को भोजन परोसा, कंबल बाटे व रसोई परिसर मे पौधारोपण किया ।


                 रसोई समन्वयक हेमा जोशी ने बताया कि सभी दानदाताओं के सहयोग से आज 400 जरूरतमंदों को खीर पूरी भजिया आदि विशिष्ठ भोजन निशुल्क परोसा गया । 


          अत्यंत गरीब जनों को आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए 40 कंबल बांटे गए । श्राद्ध पक्ष में विशेष सहयोग हेतु उन्होंने धार की जनता का आभार माना!  



No comments:

Post a Comment