HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday, 17 September 2020

धार जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जुट जाएं- कलेक्टर आलोक कुमार सिंह

 धार जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जुट जाएं- कलेक्टर आलोक कुमार सिंह

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                       धार - 17 सितम्बर 2020, प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी गरीब कल्याण सप्ताह चलाया जा रहा है। इस सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग विभागों से संबंधित गरीबों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत आज जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में पोषण महोत्सव आयोजित किया गया। 

         


          कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, विधायक नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, विशाखा देशमुख सिटी मजिस्ट्रेट  ने भाग लिया। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। उपस्थित अतिथियों ने पोषण प्रबंधन रणनीति का विमोचन भी किया।

              कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित  सुपरवाइजरो को सम्बोधित करते हुए उनसे कहा की आप सभी को कार्य करने में कुछ भी प्रॉब्लम आती हो तो संबंधित अधिकारी को अवगत करावे। इसके साथ ही जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जुट जाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को उपस्थित सभी ने एलईडी के माध्यम से देखा। इसके पश्चात समस्त अतिथियों ने पुराने जिला पंचायत परिसर में पौधारोपण भी किया।


No comments:

Post a Comment