HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 26 September 2020

बदनावर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातें 1587 करोड़ रू की नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमि पूजन

बदनावर क्षेत्र में  मुख्यमंत्री  ने दी कई सौगातें 1587 करोड़ रू की नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमि पूजन

करोड़ों की लागत के अन्य कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

जो ग़रीब के कफ़न का पैसा खा जाए वह लायक और जो गरीब का सहारा बने वह नालायक ? - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                  धार-  26 सितंबर2020/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को बदनावर क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा जिले को अनेक सौगातें दे गया। जहां कोटेश्वर में मुख्यमंत्री श्री सिंह ने 1587 करोड़ रुपए की नर्मदा माइक्रो उद्ववहन सिंचाई  परियोजना का भूमि पूजन किया। वहीं 313.28 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ नर्मदा की मूर्ति का पूजन कर नर्मदा के जल से मूर्ति का अभिषेक तथा कन्या पूजन भी किया। इसके पूर्व उन्होंने कोटेश्वर मंदिर में पहुँचकर वहां पूजन अर्चन भी किया।


                 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा की  कोटेश्वर की पवित्र धरती पर जब में पिछली बार आया था, तब आप लोगो ने माँ नर्मदा के पानी की मांग की थी, तब अधिकारियों ने कहा था कि इतनी दूर से पानी लाना सम्भव नही है। मैने कहा था कि बदनावर में माँ नर्मदा का पानी ही आएगा। अब इस योजना का कार्य होने के पश्चात माँ नर्मदा के पानी से सबसे पहले कोटेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। उन्होने कहा कि जो योजनाए बन्द कर दी गई थी उनमें से लगभग सारी योजनाए पुनः चालू कर दी गई है। कोरोना काल खत्म होने के बाद फिर से बुजुर्ग तीर्थ दर्शन करने जा सकेंगे।


                  बदनावर क्षैत्र क़े जो गांव इस योजना में बच गए है उन्हें भी दूसरे चरण में जोड़कर नर्मदा का जल पहुँचाया जाएगा। किसानों को कभी कोई समस्या आने नही दूंगा। भले पैसा कहीं से लाना पड़े। खाद्यान पात्रता पर्ची के पात्र हितग्राहियों को ढूंढ ढूंढ कर उनका नाम जुड़ाकर उन्हें राशन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको मुझ पर विश्वास है तो विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा की उनके नेता मुझे नालायक़ कहते है आप ही बताए जो ग़रीब के कफ़न का पैसा खा जाए वह लायक और जो गरीब का सहारा बने वह नालायक ? । 



             राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बदनावर क्षैत्र से पुराना रिश्ता है। मंत्री श्री दत्तिगांव यहां के विकास एवं प्रगति में कोई कमी आने नही देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास तथा प्रगति की लंबी लकीर खींची है। प्रदेश के किसानों को किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। नर्मदा के पानी से यहां के गांव पंजाब की तरह हो जाएंगे। इस माइक्रो उदवहन परियोजना से बदनावर क्षैत्र की 50 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 


                            इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी नर्मदा का जल हमारे बीच ला रहे है, इसी प्रकार वे आजीवन जनता की सेवा करते रहे। राष्ट्र निर्माण में धार जिले के एक एक सपूत आपके साथ है। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना को ओर अधिक बढ़ाएंगे। यहां के उत्पादों को देश विदेश के कोने कोने तक पहुँचाया जाएगा। 




              उन्होंने बताया कि बदनावर क्षैत्र में दो हजार करोड़ रु से अधिक के निवेश का प्रस्ताव हैं , जिससे यहां का ओर अधिक विकास होगा, लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही श्री दत्तीगंव ने सीएम से आग्रह किया कि बदनावर क्षैत्र के ग्राम तिलगारा में आईटीआई कॉलेज, बदनावर में कृषि महाविद्यालय, केसुर में महाविद्यालय तथा कोद में सीएससी की स्थापना हो, साथ ही कोटेश्वर एक धाम है जिसे एक तीर्थ के रूप में विकसित किया जाए। 


              इस अवसर पर पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद छतर सिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,पूर्व राजयमंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्र सिंह चाचू बना ,महामंत्री मनोज सोमानी ,जिला मंत्री संजय बघेल ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन  ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौर नवासा ,आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment