HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 28 September 2020

बदनावर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस से डॉ अभिषेक सिंह राठौर टिंकु बना मैदान में होंगे

 बदनावर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस से डॉ अभिषेक सिंह राठौर टिंकु बना  मैदान में होंगे

जानिए कांग्रेस युवा उम्मीदवार टिंकु बना का राजनीतिक जीवन परिचय

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

       धार/बदनावर- मध्यप्रदेश विधानसभा क्षेत्र बदनावर में उप चुनाव की तारीख घोषणा होने वाली है भाजपा की ओर से पूर्व कांग्रेस विधायक एवं वर्तमान में कैबिनेट मंत्री राजा राजवर्धन सिंह दत्तिगांव बना मैदान में होंगे दत्तिगांव बना ने तो मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है विगत दिनों कई छोटी बड़ी चुनावी सभा भी हो गई है।

            कांग्रेस की ओर से स्थानीय उम्मीदवार की मांग आलाकमान से की गई थी। बदनावर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार की मांग लगभग 16 दावेदारों ने की थी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना था कि सर्वे के आधार पर स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा विगत दिनों युवा कांग्रेस नेता डॉ अभिषेक सिंह राठौर टिंकु बना का नाम फ़ायनल किया गया। 

कांग्रेस उम्मीदवार टिंकु बना का जीवन परिचय

नाम - डॉ अभिषेक सिंह राठौर टिंकु बना

जन्म - दिनांक 30 दिसबंर 1982

पिता का नाम -श्री जी पी सिंह राठौर 

जाती - राजपूत 

शिक्षा -चिकित्सक

वर्तमान पद-प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी धार 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा विंग 

प्रदेश सचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश

पता - ग्राम काछीबड़ौदा विधानसभा बदनावर जिला धार मध्यप्रदेश


पारिवारिक जीवन परिचय-

दादाजी स्वर्गीय प्रताप सिंह राठौर पूर्व न्यायाधीश

पिता श्री जीपी सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष मार्किटिंग सोसायटी , पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन बदनावर,पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री धार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बदनावर,सहित अनेक सामाजिक पदो पर रहे

महत्वपूर्ण दायित्व

2015 झाबुआ लोकसभा चुनाव में पेटलावद विधानसभा का प्रभारी 

वर्ष 2014 नगर पंचायत बदनावर में वार्ड क्रमांक 2 का प्रभारी बनाया


No comments:

Post a Comment