HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 29 September 2020

आरटीआई कार्यकर्ता सुनील सावंत का खुलासा आदर्श सड़क साैंदर्यीकरण के लिए लगाने थे 450 डेल्टीनेटर, लगाए 243 नग

  आरटीआई कार्यकर्ता सुनील सावंत का खुलासा आदर्श सड़क साैंदर्यीकरण के लिए लगाने थे 450 डेल्टीनेटर, लगाए 243 नग

घाेड़ा चाैपाटी से त्रिमूर्ति चाैराहा और घाेड़ा चाैपाटी क्षेत्र में डिवाइडर पर कम डेल्टीनेटर लगाने का आराेप

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार - आदर्श सड़क पर साैंदर्यीकरण के लिए लगाए गए लाेहे राॅडनुमा डेल्टीनेटर में गड़बड़ी हाेने की बात सामने आई है। सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी खुलासा हुआ है कि यहां 450 डेल्टीनेटर लगाए जाने थे, माैके पर 243 नग ही लगाए गए हैं। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष काे एक पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की गई है। गड़बड़ी का आराेप आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाया है।नपा अध्यक्ष काे लिखे पत्र में आरटीआई कार्यकर्ता सुनील सावंत ने आराेप लगाया है कि खरगाेन के सप्लायर द्वारा आदर्श सड़क पर घाेड़ा चाैपाटी से इंदाैर नाका तक 450 नग डेल्टीनेटर जिनकी कीमत प्रति नग 985 रुपए है लगाया जाना बताया गया है। जबकि घाेड़ा चाैपाटी से त्रिमूर्ति चाैराहे तक मात्र 243 नग ही लगाए गए हैं। त्रिमूर्ति चाैराहे से आगे डिवाइडर पर जाली लगी हुई है। इसके आगे डेल्टीनेटर नहीं लगाए हैं। इसी प्रकार घाेड़ा चाैपाटी से जिला अस्पताल तक धार की संस्था से 255 नगर डेल्टीनेटर खरीदे गए। जिनकी कीमत प्रति नग 348 रुपए है। वास्तव में इस मार्ग पर 210 नग ही लगाए गए हैं।


            बिल में नग अनुसार ही भुगतान किया है : सावंत का आराेप है कि इन डेल्टीनेटर काे निकालकर इसी सामग्री काे परिषद में नवीन सामग्री बताकर फर्जी बिलाें के माध्यम से गड़बड़ी की जा रही है। मामले में नपा प्रशासक एवं एसडीएम सत्यनारायण दर्राे का कहना है कि पूरा मामला देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। नपा के तत्कालीन सीएमओ विजय कुमार शर्मा का कहना है कि हमारे पास ताे बिल में नग हैं, उसके अनुसार ही भुगतान किया गया है। इसमें काेई गड़बड़ी नहीं की गई है। इस्टीमेट के अनुसार ही काम हाेता है। हमें लाेकेशन ताे बतानी पड़गी। असामाजिक तत्व निकाल ले जाते हैं।


No comments:

Post a Comment