HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 12 August 2020

ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया

 ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैंलो धार पत्रिका 

            कोद  - कोटेश्वर धाम कोद, धार के बदनावर तहसील के कोद गांव के समीप कोटेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध एवं  रमणीय भोलेनाथ का मंदिर स्थित है जहां अखंड राम धुन कीर्तन समिति जोकि 24 घंटे सतत चलती  हैं उसी स्थान पर कई वर्षों से ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था लगातार सराहनीय एवं योगदान  रहा है

             उसको देखते हुए कोटेश्वर मंदिर के महंत श्री कैलाश  भारती व उनके पुत्र विष्णु एवं जीवन भारतीय द्वारा ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष श्री डॉ अमृत लाल पाटीदार पर्यावरणविद एवं सदस्य सचिन पाटीदार ,कान्हा मारू, सचिन गहलोत, संतोष, विकास ,लालू लखन ,देवेंद्र ,आलोक प्रवीण, रमन, संदीप अभिषेक ,शुभम, अक्षय आदि सदस्यों का सावन मास की उत्सव के तहत पुजारी द्वारा प्रशसनिपत्र एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मान किया गया

No comments:

Post a Comment