HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 22 August 2020

सामाजिक संस्था द्वारा गणेश चतुर्थी पर नि:शुल्क गणेश प्रतिमा वितरित

  सामाजिक संस्था द्वारा गणेश चतुर्थी पर नि:शुल्क गणेश प्रतिमा वितरित
 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                   धार - सामाजिक संस्था भोज जागरूक महिला मंडल सोसायटी की संस्था सदस्यों द्वारा  गणेश चतुर्थी पर मिट्टी से बनाई हुई स्व निर्मित लगभग 100 प्रतिमाएं छतरी चौराहे पर  केवल उन्हीं लोगों को   वितरित की जो इनको  घर में स्थापित कर उनकी नित्य प्रतिदिन पूजा अर्चना करने में सक्षम  हो l  

           सभी से निवेदन किया गया कि वे इन प्रतिमाओं को ही ईश्वर का स्वरूप मानकर  अपने घर पर ही प्रति दिन  पूजा अर्चना करने के बाद गणेश विसर्जन वाले दिन तुलसी के पौधे में या अन्य किसी खाली गमले में गणेश जी का विसर्जन करें ताकि हम जहां तक संभव हो सके पर्यावरण को दूषित होने से बचा सके l 

              संस्था सदस्यों द्वारा  प्रतिमा वितरण  के समय मास्क , सेनीटाइजर  व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया  ताकि हम कोरोना के संक्रमण से अपने आपको व हमारे देश को बचा सके l  मीना अग्रवाल , वंदना शर्मा , शिव सिंह तोमर व दीनबंधु शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे l  रजनी जायसवाल व संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा। 

No comments:

Post a Comment