HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 6 August 2020

विध्वंस कभी-कभी सृजन का काम करता है- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

  विध्वंस कभी-कभी सृजन का काम करता है- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

मंदिर निर्माण भूमि पूजन की रात्रि में महाआरती संपन्न

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           धार- अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण  के शुभ अवसर पर बीती रात धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा के निवास पर विद्युत सजाकर बड़ी आकृति में जय श्री राम लिखे हुए स्थान को दीपों से सजाया गया वही 1111 दिए जलाए गए और भगवान श्री  राम की अर्चना व आरती की गई। तथा इस खुशी के अवसर पर आतिशबाजी करते हुए मिठाई वितरित की गई।पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने अस्वस्थ होने के बावजूद भी उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण मे अपनी सहभागिता दी उन्होंने अपने निवास पर अपने  जज्बे को कायम रखते हुए एक दीप प्रज्वलित किया तथा पुराने दिनों को याद कर वे एक बार भाव विभोर भी हो गए और भगवान जय श्रीराम के नारे का उद्घोष किया। इस दौरान विधायक श्रीमती नीना वर्मा व उनकी बड़ी बेटी श्रीमती रिंकू प्रवेश वर्मा दिल्ली भी  मौजूद थी।
              पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विध्वंस भी कभी कभी सृजन का काम करता है। यदि अयोध्या में ढांचा नहीं गिराया जाता तो राम मंदिर के अवशेष नहीं मिलते और राम मंदिर के अवशेष नहीं मिलते तो न्यायालय से यह फैसला नहीं आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम राज्य की स्थापना का प्रथम चरण प्रारंभ हुआ है। 
               विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि आज मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किए गए भूमिपूजन से पांच सदियों से चल रही इस साधना की सिद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत से पूरे देश और दुनिया में एक नई ऊर्जा और नए मनोभाव का संचार होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक ने मंदिर निर्माण के कार्य के शुभारंभ पर देश और प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। 
                महा आरती के दौरान भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा, धार नगर अध्यक्ष द्वय विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद सनी राठौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment