HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 7 August 2020

धार जिले के बदनावर नगर परिषद में वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

 धार जिले के बदनावर नगर परिषद में वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

संजय शर्मा संपादक 

हेलो धार पत्रिका 

                  धार - कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में म.प्र नगर पालिका अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के नियम 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की नगर परिषद बदनावर के वार्डो की आरक्षण की कार्यवाही सम्पादित की गई। 

         जिसमें वार्ड क्रं. 1 लालालाजपतराय वार्ड को अनारक्षित, वार्ड क्रं. 2 लक्ष्मीबाई वार्ड को  अनारक्षित, वार्ड क्रं. 3 मुखर्जी वाड को पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रं. 4 भोज वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 5 सरदार पटेल वार्ड को पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रं. 6 बप्पा ठक्कर वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 7 भगतसिंह वार्ड को अनुसुचित जनजाति, वार्ड क्रं. 8 सुभाष वार्ड को अनारक्षित, वार्ड क्रं. 9 इंदिरा वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 10 जवाहर वार्ड को पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रं. 11 राजीव गांधी वार्ड को अनारक्षित, वार्ड क्रं. 12 महात्मागांधी वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 13 डाॅ अम्बेडकर वार्ड को पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रं. 14 वीर सावरकर वार्ड को अनुसूचित जाति तथा वार्ड क्रं. 15 रविदास वार्ड को अनुसूचित जनजाति महिला घोषित किया हैं।

No comments:

Post a Comment