HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 29 August 2020

धार जिले में जल्द ही बड़े औद्योगिक निवेश की घोषणा मुख्यमंत्री करने वाले है - कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव

 धार जिले में जल्द ही बड़े औद्योगिक निवेश की घोषणा मुख्यमंत्री करने वाले है -   कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 

उपचुनाव काे लेकर काेर समिति की बैठक संपन्न 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 

        धार - जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बड़े औद्योगिक निवेश की घोषणा करने वाले है। जिससे क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही किसान आत्मनिर्भर बनेगा। यह बात शनिवार काे पत्रकारवर्ता में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कही। मंत्री दत्तीगांव शिवराज सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार धार पहुंचे थे। बदनावर उपचुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी माेघे बाेले- हम प्रदेश सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाएंगे और कांग्रेस द्वारा जो वादे झूठे वादों को याद दिलाएंगे।विभिन्न माेर्चे के सम्मेलन आयाेजित करेंगें

उपचुनाव काे लेकर काेर समिति की बैठक संपन्न 


            उपचुनाव काे लेकर काेर समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर हुई।  जिसमें विभिन्न माेर्चे के सम्मेलन आयाेजित करने का निर्णय लिया गया। 1 सितंबर काे बदनावर में विधानसभा उपचुनाव के कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। 


            बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा,बदनावर विधानसभा प्रभारी कृष्ण मुरारी जी मोघे,  औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ,पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार,  झाबुआ-रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर, धार विधायक नीना वर्मा, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक करण सिंह पवार,पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ,,पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटोदिया,डॉ राज बर्फा   आदि माैजूद थे।


No comments:

Post a Comment