HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 29 August 2020

एमपी में अब तक 32.6 इंच बारिश, सामान्य से 10% ज्यादा; 9 जिलों में हालात बिगड़े, भोपाल समेत 18 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

 एमपी में अब तक 32.6 इंच बारिश, सामान्य से 10% ज्यादा; 9 जिलों में हालात बिगड़े, भोपाल समेत 18 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

47 साल बाद होशंगाबाद में बाढ़, नर्मदा खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर

90 जवान सेना के रेस्क्यू में जुटे, 2500 लोगों को सुरक्षित निकाला, शिवराज सिंह चौहान ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

             भोपाल  - लगातार हो रही बारिश ने मध्यप्रदेश की सूरत बिगाड़ दी है। सबसे ज्यादा हालात होशंगाबाद में बिगड़े। यहां 33 घंटे में 17 इंच बारिश हो गई। तवा और बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से नर्मदा का जलस्तर शनिवार रात 10 बजे तक 983 फीट पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर है। होशंगाबाद में 20 से ज्यादा बस्तियां 5 फीट पानी में डूब चुकी हैं। इसके अलावा 52 जिलों के में शनिवार को एक साथ बारिश हुई। प्रदेश में अब तक एक दिन की सामान्य बारिश 0.42 इंच से 397% ज्यादा पानी बरस चुका है।



           मौसम केंद्र द्वारा भाेपाल, उज्जैन, हाेशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, दमाेह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, धार, इंदाैर, रतलाम, देवास, नीमच एवं मंदसाैर में ऑरेंज अलर्ट और सीहाेर, विदिशा, छिंदवाड़ा, राजगढ़, शाजापुर, आगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।


प्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब

मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है।

एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे हैं। तीन अन्य हेलिकॉप्टर रविवार को आएंगे।

सीहोर में सेना के चार और रायसेन में दो कॉलम (एक कॉलम में इंजीनियर्स-टेक्नीशियनों समेत 70 जवान) तैनात किए गए हैं।

होशंगाबाद में भी सेना मोर्चे पर है। यहां 2500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

प्रदेश में अब तक 29.72 इंच बारिश होनी थी, लेकिन 32.6 इंच पानी बरस गया।

इंदौर: 6 घंटे में 2 इंच बारिश, सालभर की जरूरत का पानी बरस गया

                     शनिवार को इंदौर की जरूरत का पानी बरस गया। सुबह से शुरू हुई बारिश रात साढ़े आठ बजे तक 2 इंच (51 मिमी) रिकॉर्ड हुई। इसे मिलाकर 35 इंच पानी बरस गया। पिछले साल की तरह इस बार भी जरूरत से बहुत ज्यादा पानी गिरने के आसार हैं। इस वक्त औसत 32 फीसदी ज्यादा पानी गिर चुका है। सितंबर में भी अच्छी बारिश के आसार हैं।


No comments:

Post a Comment