HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 28 June 2020

नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं सचिव का सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत

नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं सचिव का सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            बदनावर - प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान एवं प्रेस क्लब सचिव धर्मेंद्र अग्निहोत्री का नगर के कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा साईं कॉम्प्लेक्स पहुंँच एक सादे समारोह में स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहना मुंह मीठा कर स्वागत किया।
                ब्राह्मण समाज पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, मुस्लिम समाज के शहर काजी सलीम उल्ला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन, भूपेंद्र शर्मा, यतींद्र शर्मा, राजपूत युवा संगठन के अध्यक्ष पोप सिंह राठौर पप्पी बना, डॉ गोपाल सिंह ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक गौरआदि ने संबोधित कर  शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव के स्वागत के साथ प्रेस क्लब एवं  उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा अध्यापक संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर सुरेंद्र सिंह सोलंकी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन चौहान ने किया आभार पवन वैष्णव ने माना।

No comments:

Post a Comment