HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 6 June 2020

महिला कांग्रेस के गरिमा अभियान अन्तर्गत 1500 सेनेटरी पेड का वितरण जरूरतमंद महिलाओं को किया गया

महिला कांग्रेस के गरिमा अभियान अन्तर्गत 1500 सेनेटरी पेड का वितरण जरूरतमंद महिलाओं को किया गया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            धार  - अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव एवं म प्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान के निर्देशानुसार आज धार जिले मे म प्र महिला कांग्रेस की प्रदेश  सचिव श्रीमती विजेता त्रिवेदी द्वारा समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रभा देवी गौतम के मार्गदर्शन में  गरिमा अभियान अन्तर्गत 1500 सेनेटरी पेड का वितरण जरूरतमंद महिलाओं को किया गया।
          इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती विजेता त्रिवेदी द्वारा बताया गया की गरिमा अभियान अन्तर्गत  पूरे धार जिले मे 5000 सेनेटरी पेड तथा सम्पुर्ण देश में 25 लाख सेनेटरी पेड ऐसी जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किये जायेंगे जो वर्तमान तालाबन्दी के दौर मे इन्हे खरीद नही सकती है, एवं इसके अभाव मे अनहायजेनिक साधनों का उपयोग करने को विवश है।
          इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रभा देवी गौतम द्वारा बताया गया कि गरिमा अभियान जरूरतमंद महिलाओं के स्वाभिमान की लडाई है।
          इस अवसर पर सम्मिलित कांग्रेस नेत्री श्रीमती माधुरी सोनी ने बतलाया कि बेहतर हायजीन किट हर महिला को उपलब्ध होना ही चाहिये।
          इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता श्री अमित सोनी, श्रीमती दीपमाला पंवार सोमवती कुशवाह एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment