HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 6 June 2020

18 आईएएस अफसरों के तबादले, भोपाल निगम आयुक्त और 7 जिलों के कलेक्टर बदले,आलोक सिंह होंगे धार के नए कलेक्टर, बनोठ का भोपाल तबादला हुआ

18 आईएएस अफसरों के तबादले, भोपाल निगम आयुक्त और 7 जिलों के कलेक्टर बदले,आलोक सिंह होंगे धार के नए कलेक्टर, बनोठ का भोपाल तबादला हुआ

सिंगरौली कलेक्टर चौधरी भोपाल के नए निगमायुक्त, इंदौर कमिश्नर त्रिपाठी को भी हटाया, डॉ. पवन शर्मा को जिम्मेदारी
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            भोपाल. राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाले मंडला कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया सहित देवास, धार, नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली और आगर-मालवा के कलेक्टरों को हटा दिया। ये सभी कांग्रेस की सरकार के समय कलेक्टर पदस्थ किए गए थे।
   इनके अलावा भोपाल नगर निगम आयुक्त बी. विजय दत्ता और इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया गया है। दत्ता की जगह सिंगरौली कलेक्टर वीएस चौधरी कोलसानी और त्रिपाठी की जगह नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के आयुक्त (फील्ड) डॉ. पवन कुमार शर्मा को नया कमिश्नर बनाया गया है।
सरकार ने इलैया राजा टी, चंद्रमौली शुक्ला, वेद प्रकाश पर फिर भरोसा दिखाया है। इन्हें कुछ अंतराल के बाद दोबारा कलेक्टर पदस्थ किया गया है। इंदौर में त्रिपाठी को मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी का एमडी बना दिया गया है। अब तक एमडी का पदभार संभाल रहे नितेश कुमार व्यास को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। दूसरी ओर, नगरीय विकास विभाग ने खंडवा नगर पालिका निगम के आयुक्त हिमांशु सिंह के पूर्व में भोपाल नगर निगम अपर आयुक्त के पद पर किए गए ट्रांसफर को संशोधित कर दिया है।

No comments:

Post a Comment