HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 28 May 2020

कलेक्टर श्रीकांत बनोठ द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला जेल और मण्डी प्रांगण में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया

कलेक्टर श्रीकांत बनोठ द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला जेल और मण्डी प्रांगण में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया
 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           धार - कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आज जिला जेल धार में परिरूद्ध बंदियों को मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया गया। साथ ही बंदियों को कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के संबंध में समझाईश दी गई। इसके बाद कलेक्टर द्वारा जेल अधीक्षक सतीष कुमार उपाध्याय और जेल उप अधीक्षक यशवंत कुमार मॉझी एवं समस्त जेल स्टॉफ के साथ जेल में बने आइसोलेशन कक्ष एवं क्वारन्टाईन कक्ष का निरीक्षण किया गया।
            साथ ही निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जाहिर किया। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने मंडी प्रांगण धार में वहाँ के कार्यरत हम्माल, तुलावटी एवं अन्य मंडी कृत्यकारियों को सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। 
         मण्डी प्रांगण में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने अपने सम्बोधन में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि मंडी प्रारम्भ होने पर आप सभी का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। आप कार्य करते समय अपने हाथों को बार-बार सेनेटाइजर करते रहे। मास्क का उपयोग भी करते रहिएगा। क्योंकि मास्क आपको ओर दुसरो को एक दूसरे के संक्रमण से बचाएगा। जो आवश्यक भी है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिग का आप ध्यान अवश्य रखें। इस कोरोना बीमारी की चेन को हम इसी माध्यम से तोड़ सकते है। अपने देखा होगा कि हमारे जिले में कोरोना के मरीज बड़े साथ ही बहुत जल्दी रिकवरी करते हुए ज्यादा संख्या में डिस्चार्ज भी हुए है। इस बीमारी से किसी को भी घबराने की आवश्यकता बिल्कुल नही है।
               आप सभी शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें। इसके साथ ही पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर 38 हजार मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई थी। इस साल अभी तक तीन लाख 20 हजार मेट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। चालू खरीदी सीजन में तीन लाख 80 हजार मेट्रिक टन के लगभग गेहूं खरीदी हो जाएगी। सभी केंद्रों पर हमने आवश्यक निर्देश भी जारी किए है कि खरीदी करते हुए सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा जावे और मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करना ही है।
           इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी उपाध्यक्ष हितेश ठाकुर, एसडीएम सत्यनारायण दर्रों, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कटारे, व्यापारीगण तथा मंडी के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment