HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 29 May 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूर्ण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई को पूर्ण

आगामी करणीय कार्यो को लेकर जिला बैठक संपन्न

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           धार -  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई 2020 को पूर्ण होने जा रहा है। आगामी करणीय कार्यों को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में संभागीय संगठन मंत्री  जयपाल सिंह चावड़ा की विशेष उपस्थिति में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने की। 
                  इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि यह वर्ष अपने समाज में वैचारिक, आर्थिक और राष्ट्रीय अभियान के मानकों पर सर्वश्रेष्ठ वर्ष कहा जा सकता है। माननीय प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में भारत सरकार ने उन सभी अपेक्षाओं को पूरा किया है जिनकी प्रतिक्षा लंबे समय से की जा रही थी, चाहे वह कश्मीर का मामला हो, राम मंदिर का विषय हो, नागरिकता संशोधन कानून हो, तीन तलाक हो, कोरोना महामारी के दौरान भी प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व की क्षमताओं का लोहा सारे विश्व ने माना है और प्रधानमंत्रीजी ने आत्मनिर्भर भारत की और जो कदम बढ़ाया है वह निश्चित ही देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लायेगा।
              भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता 2-2 की टोली में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा इस संबंध में विविध प्रकार के अभियान संचालित करने हेतु दिशा निर्देश जारी किये हैै। आपने बताया कि 30 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा बूथ के कार्यकर्ताओं से फेसबूक पर लाईव रहकर मार्गदर्शन देंगे। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है,
                जिनके क्रियान्वयन के लिये जिला स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की समिति बनाई गई है जिसमें संपूर्ण समन्वय अनुवर्तन, प्रलेखन, प्रतिवेदन समिति में मनोज सोमानी,उमेश गुप्ता, गोपाल सोलंकी, देवराज सिंह परिहार, चर्चा बिन्दु प्रेस कांफ्रेन्स, पत्रकारवार्ता और प्रजेन्टेशन के बिन्दु संकलप पत्र, विभिन्न विडियो समिति में डॉ शरद विजयवर्गीय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,राजेंद्र गर्ग,मोनीष जैन,मोर्चा गतिविधियां की निगरानी जैसे फेस कवर, सेनेटाइजर आदि का विवरण तथा प्रत्येक मोर्चे द्वारा आयोजित होने वाली विडियो कांफ्रेन्स की समिति मे प्रकाश धाकड़, संजय बघेल, जगदीश मूदड़ा, विकास मेहरवाल, व्हाट्सअप ग्रु्प निर्माण तथा वीडियो कांफ्रेन्स की निगरानी समिति में दीपक शर्मा, विवेक गौड़, संजय शर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, ईश्वर कटारा,वर्चुअल रैली एवं आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर विभिन्न वर्गो के साथ चर्चा का आयोजन समिति में कन्हैया लाल यादव, महेंद्र महाजन,रामेश्वर पाटीदार, श्रीमती अर्चना बघेल व आयोजित होने वाली पत्रकार वार्ताओं के लिए ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आशीष गोयल  कमल सोलंकी को दायित्व सौंपा गया। जिला अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि उक्त करणीय कार्यो को संगठन के माध्यम से जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में किया जायेगा। बैठक का संचालन मनोज सोमानी ने किया एवं आभार उमेश गुप्ता ने माना।

No comments:

Post a Comment