HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 10 May 2020

सुखद खबरों का सिलसिला जारी - महाजन धार अस्पताल से आज फिर 12 व्यक्ति स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

सुखद खबरों का सिलसिला जारी -   महाजन धार अस्पताल से आज फिर 12 व्यक्ति स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

 जिले के कुल 39 पेशेंट पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर की ओर लौट चुकें हैं अब एक्टिव कोरोना केस 38 है 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            धार  - प्रशिक्षित डॉक्टर्स और जिला प्रशासन के बेहतर प्रबंधन और सेवा के परिणाम स्वरूप नित दिन बड़ी संख्या में कोविड-19 पॉजिटिव पेशेंट पूर्णतः स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। इसी सुखद सिलसिले को जारी रखते हुए आज महाजन अस्पताल से 12 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। इसी तरह अभी तक जिले के कुल 39 पेशेंट पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर की ओर लौट चुकें हैं। अब एक्टिव कोरोना केस की संख्या 38 है। डिस्चार्ज होने पर कोरोना को पराजित करने वाले इन सभी योद्धाओं ने जिला प्रशासन द्वारा महाजन अस्पताल में प्रदाय की जा रही स्वास्थ सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। 
                   उन्होंने कहा इस तरह की उच्च स्तरीय स्वास्थ सेवाएं उन्होंने आज तक कहीं नहीं देखी थी। डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा उनका पूरा ध्यान रखा गया, समय पर दवाइयां और सेहतमंद खाना दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और डॉक्टर की पूरी टीम का आभार जताया तथा सभी धार जिलेवासियों के लिए उन्होंने संदेश दिया कि आप सभी लोग जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ घर मे रहकर लॉक डाउन का पालन करे, जरा सी लापरवाही पूरे परिवार और मोहल्ले/शहर को खतरे में डाल सकती है। कोरोना वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ आवश्यकता है इसके बचाव के उपाय अपनाने की और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करने की। उन्होंने सभी जिलेवासीयों से निवेदन किया सभी अपने घरों में रहें, लॉकडाउन का पालन करे और सुरक्षित रहें तथा उन्हें मेडिकल टीम द्वारा समझाया गया है कि डिस्चार्ज होने के पश्चात् किस तरह से उन्हें होम क्वारेन्टाइन रहना है, मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करना है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना। उन्हें यह भी बताया गया कि शासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना आवश्यक है, जिससे कोरोना महामारी को नियंत्रित किया जा सके। 
          आज डिस्चार्ज हुए 12 पेशेंटों में डाॅ. रोहित यादव , खादनखुर्द (तिरला) के पिंटू, पिथमपुर की आयशा, गांधी कालोनी के जमीर, रजिया, हासिम, शाहरूख, क्विंस पार्क कालोनी के हनी जोशी, अनुशा जोशी, भाजी बाजार के गजेन्द्र राठौड़, शास्त्री कालोनी के इम्तियाज अली और इम्लीबन की मादव बी शामिल है।
            आज महाजन अस्पताल में कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ उन समस्त वीरों जो इस कोरोना की लड़ाई लड़, उस पर विजय प्राप्त कर अपने घरों की ओर लौट रहे है, उनके साथ उनकी इस खुशी की घड़ी में शामिल होकर उनसे चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए तत्पश्चात् सभी को सुंदर फुलों से बने बुके, चेहरे पर मुस्कान ला देने वाले गिफ्ट तथा मेडिकल कीट उपहार स्वरूप प्रदान कर विदाई दी तथा वहाॅं उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी, अस्पताल के स्टाॅफ ने कर्तल ध्वनी में तालियाॅ बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment