HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 10 May 2020

42 वर्षीय युवा राजीव यादव बने धार भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

42 वर्षीय युवा राजीव यादव बने धार भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का सफल कार्यकाल अब भाजपा मुख्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे यादव

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            धार - लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी भोपाल द्वारा रविवार देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा संगठन की ओर से 24 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई जिसमें राजीव यादव धार भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम था , यादव  पूर्व में युवा मोर्च जिलाध्यक्ष धार पद पर रह कर युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार कर सफल कार्यकाल पूरा किया था। 
       युवा पीढ़ी की पसंद राजीव यादव की उम्र वर्तमान में 42 वर्ष के है। पारिवारिक माहौल भाजपा विचारधारा का रहा बड़े भाई भी भाजपा वरिष्ठ नेता रहे।
राजीव यादव का राष्ट्रीय स्तर प्रदेश स्तर या जिला स्तर के भाजपा वरिष्ठ नेता से मार्गदर्शन के साथ मधुर संबंध रहे।
जीवन परिचय
नाम राजीव यादव बचपन का नाम राजू
जन्मतिथि- 23 नवंबर 1977
पिता का नाम  श्री गोविंद यादव 
माता का नाम  श्रीमती कमला बाई यादव
शिक्षा -  बी.एस. ई,एल.एल.बी. 
पता -  63 जय प्रकाश मार्ग धार म.प्र
पारिवारिक पृष्ठभूमि -  25 लोगों का संयुक्त परिवार

राजनीतिक जीवन सफ़र- 
      राजीव यादव छात्र जीवन से संघर्ष करते हुए शिक्षा के साथ एबीवीपी में विभिन्न दायित्व प्रान्त सहमंत्री , कॉलेज अध्यक्ष , 2 बार जिलाध्यक्ष भाजयुमो धार , 2 बार भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष, किशोर न्यायालय बोर्ड सदस्य,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष धार का पद का निर्वाह किया । लोकसभा चुनाव ओर विधानसभा चुनावों में भी राजीव यादव को कई क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनके इस सफर में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता से कार्य में मदद मिली ।
भाजपा ने 24 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है, इसमें 22 को बदला, सिर्फ सतना में नरेंद्र त्रिपाठी और नरसिंहपुर में अभिलाष मिश्रा को रिपीट किया गया है

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की सूची इस प्रकार है   
         ग्वालियर शहर में कमल माखीजानी व ग्रामीण में कौशल शर्मा, सागर में गौरव सिरोठिया, टीकमगढ़ में अमित नूना, दमोह में प्रीतम लोधी, रीवा में डाॅ. अजय सिंह पटेल, सतना में नरेंद्र त्रिपाठी, शहडोल में कमल प्रताप सिंह,  उमरिया मेें दिलीप पांडे, सिवनी  में आलोक दुबे, नरसिंहपुर में अभिलाष मिश्रा, 
           भोपाल नगर में सुमित पचौरी, होशंगाबाद में माधव अग्रवाल, बैतूल में आदित्य शुक्ला, रायसेन में जयप्रकाश किरार, इंदौर नगर में गौरव रणदिवे व ग्रामीण में राजेश सोनकर, बुरहानपुर में मनोज लदवे, झाबुआ में लक्ष्मण नायक, धार में राजीव  यादव, आगर में गोविंद सिंह बरखेड़ी, देवास में राजीव खंडेलवाल, मंदसौर में नानालाल अठौलिया और नीमच में पवन पाटीदार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment