HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 30 April 2020

सभी के समन्वित प्रयासों से हम शीघ्र ही इस समस्या से निजात पा लेंगे- अजीत कुमार

सभी के समन्वित प्रयासों से हम शीघ्र ही इस समस्या से निजात पा लेंगे- अजीत कुमार

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका  
            धार - 30 अप्रैल 2020/ सभी के समन्वित प्रयासों से हम शीघ्र ही इस समस्या से निजात पा लेंगे।भोपाल से आए वरिष्ठ आईएएस अजीत कुमार ने आज यहां जिला पंचायत सभागार में डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से यह बात कही। श्री कुमार ने जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव रोकने के साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की।बैठक में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
         कलेक्टर श्री बनोठ ने बताया कि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के फैलाव रोकने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहा है। लॉक डाउन के कारण उपजी परिस्थितियों पर भी लगातार नजर बनाए रखे है। जिले में अभी तक 48 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट पाए गए हैं।इनमें से दो इंदौर भर्ती थे। एक ही छुट्टी हो गई है,दुर्भाग्यवश एक की मृत्यु हो गई है। 46 पाजिटिव धार के महाजन अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह सभी नॉन एसिंम्टोमेटिक हैं। अभी तक 812 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं।इनमें से 520 नेगेटिव आए हैं। कोरोना संक्रमित मिले नागरिकों के निवास स्थान को एपीसेंटर घोषित करते हुए आसपास के 3 किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।यहां के घरों में निवासरत लोगों की सर्वे कर स्क्रीनिंग की गई है। जिले में पीपीई किट मास्क सैनिटाइजर और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है । टेली मेडिसिन के माध्यम से अन्य बीमारियों की चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है। घरघर खाद्य पदार्थ वितरण,रोजमर्रा की सामग्री वितरण का कार्य किया गया है।सभी कंटेनमेंट क्षेत्र को सैनिटाइज भी किया गया है।इसके साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर और अस्पतालों को भी सैनिटाइज किया गया है। गांव गांव में विशेष जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया गया है। सोशल मीडिया के द्वारा भी जन-जन को सीधे जानकारी का प्रदाय किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों पुलिसकर्मियों एवं कोरंटाइन सेंटर में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों हेतु प्रथक से होटल स्कूल हॉस्टल में निवास की व्यवस्था की गई है। स्वयं सहायता समूह सामाजिक संगठनों के माध्यम से प्रतिदिन भोजन और राशन वितरण का कार्य भी किया जा रहा है निवासियों की सूचना पर कार्यवाही की व्यवस्था कंटेंटमेंट क्षेत्र में की गई है।यहां पर 17 रेपिड रिस्पांस टीम,19 सर्विलांस टीम 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट और ब्लॉक स्तर पर 13-13 रैबिट सर्विलांस टीम कार्यरत है। जिले में 108 रबी उपार्जन केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के जिले एवं अन्य राज्यों से कुल 289 श्रमिक आए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य जांच उपरांत होम कोरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी श्रमिकों के स्वास्थ पर निगरानी के लिए राजस्व कर्मी,कोटवार सहित एएनएम,आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पाबंद किया गया है।

No comments:

Post a Comment