HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 30 April 2020

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका तय हो यही राष्ट्र सेवा - संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका तय हो यही राष्ट्र सेवा -  संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा

 वीडियो कांफ्रेंसिंग से संभागीय संगठन मंत्री श्री चावड़ा ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों की बैठक की

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            धार -  वैश्विक महामारी कोरोना विकट परिस्थिति में  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका के संदर्भ में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह जी चावड़ा  के मार्गदर्शन में भाजपा धार विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक  मार्गदर्शन देते हुए संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मंडल स्तर पर जरूरतमंद परिवार को भोजन-राशन वितरण, पी एम केयर फण्ड में जनभागीदारी से अंशदान, आरोग्य सेतु ऐप्प की अनिवार्यता और मास्क वितरण सहित अपने अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर निवासरत कोरोना योद्धाओं डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और सेवा कार्य मे लगे स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रस्ताव  सहित जनमानस से डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से प्रत्यक्ष संवाद कर आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं  का निराकरण करें साथ ही मध्यप्रदेश के  निवासी  विद्यार्थी-मजदूर जो अन्य राज्य में है की सूचीबद्ध करने और शासन की योजना का लाभ पहुंचने की मानीटरिंग कर आने वाली कमियों को शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराये साथ ही कहा कि  हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा,  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की मंशा के अनुरूप बूथ स्तर पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका तय हो,  सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा के अनुरूप सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है साथ ही जिला अध्यक्ष डॉ राज बरफा ने  कहा कि सभी अपने मंडल के बूथ स्तर पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 बातों का अक्षरसह पालन कराये और  लॉकडाउन की समाप्ति पर सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन कराना हम सब की जिम्मेदारी है  
            इस हेतु बूथ स्तर पर जन जागरण करें ।  वीडियो कांफ्रेंसिंग में संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा,.भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बरफा, जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा  सहित मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल, दिलीप पटेल, बद्री पटेल, अमित पाटीदार, गणेश जायसवाल, मनोज धाकड़ आदि शामिल हुए । उक्त जानकारी भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी ।

No comments:

Post a Comment