HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 20 April 2020

डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ाने और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट की हौसला अफजाई के लिए धार कलेक्टर एसपी और सीईओ पहुंचे आइसोलेशन वार्ड

 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ाने और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट की हौसला अफजाई के लिए धार कलेक्टर एसपी और सीईओ पहुंचे आइसोलेशन वार्ड

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            धार - धार कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और जिला पंचायत के सीईओ संतोष वर्मा आज कोविड-19 सेंटर महाजन हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। अधिकारियों ने हॉस्पिटल स्टाफ डॉक्टर द्वारा दी जा रही सेवाओं को एप्रिशिएट किया और उनका मनोबल बढ़ाया। मरीजों से बातचीत में अधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी और उनकी बीमारी से लड़ने की इच्छा शक्ति हेतु हौसला अफजाई की। 
          इस हॉस्पिटल में 34 करोना पॉजिटिव पेशेंट स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सीएमएचओ डॉ एसके सरल ने बताया कि कलेक्टर एसपी और सीईओ ने यहां ड्यूटी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और पेशेंट्स चर्चा की। पेशेंट के खाने-पीने और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि यहां राउंड क्लॉक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सेवाएं दे रहा है। अभी तक किसी भी पेशेंट में गंभीर लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं।

No comments:

Post a Comment