HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 8 March 2020

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को किया सम्मानित

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
               धार -  आठ मार्च 2020/ अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं/महिलाओं का सम्मान कर उन्हे प्रषस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। 
                इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डाॅगी द्वारा अपने सम्बोधन में बताया कि 8 मार्च को महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और अर्थिक उपलब्धियों को याद करने का दिन के तौर पर मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के सषक्तिकरण को दर्षित करता है तथा महिला एवं पुरूष के बीच के भेदभाव को मिटाने के लिये इस दिन को मनाया जाता है। उन्होने कहा कि महिलाए दोहरी जिम्मेदारी निभाती है परिवार की एवं जहाॅ वह काम करती है वहाॅ की। इस दृष्टि से देखा जाये तो महिलाये पुरूषो के कंधे से कंधा मिलाकर चलती है अपितु उससे जिम्मेदारियो का निर्वहन भी करती है।
                  कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं ने गीत, प्रेरणा एवं उत्साह से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुती दी। तत्पष्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डीएस मीणा द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं एवं बालिकाओं को जीवन में सफल होने हेतु संक्षिप्त एवं प्र्रेरणास्पद व्याख्यान दिया एवं षिक्षा, खेल, समाज कार्य एवं अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरूणा बोडा द्वारा एवं आभार भारती डाॅगी ने माना। कार्यक्रम में प्रशासक वन स्टाॅप सेन्टर (सखी) सरोज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं उपस्थित थी। 

No comments:

Post a Comment