HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 8 March 2020

आज की नारी को सम्मान चाहिए शराब की दुकान नही - विधायक श्रीमती नीना वर्मा

आज की नारी को सम्मान चाहिए शराब की दुकान नही -  विधायक श्रीमती नीना वर्मा

ग्राम खरसोड़ा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             धार - समीप ग्राम पंचायत खरसोड़ा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय का नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री  विक्रम वर्मा, विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा , अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्राबाई अशोक जाट ,
              विधायक प्रतिनिधि विकास रमेश चंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार, किसान मोर्चा महामंत्री संजय मुकाती, कृष्णा पटेल , गणेश पटेल, बीआरसी गंगाराम अचाले के करकमलों द्वारा किया गया।
सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत गीत से कार्यक्रम प्रारम्भ किया।
                    स्वागत भाषण शिक्षक लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने दिया। नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में पधारे मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की 15 वर्षो में विकास कार्यों की जो गति थी वह अभी एक वर्ष से विकास की गति रुक सी गई है। जहां दुर्भावना आ जाती हैं वह विकास कार्यों की गति रुक जाती हैं। नुकसान विधायक का नही होता नुकसान सिर्फ़ आम जनता का होता है, ओर जब आमजन का नुकसान हो तो परिवार पर भी असर पड़ता है बच्चों को बेहतर शिक्षा नही दे पाता। केंद्र सरकार की योजनाओं से गांव के घर घर तक गैस चुल्हा व सिलेंडर पहुँचा है।
                   विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि आज अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है सिर्फ़ इतना ही कहूंगी की महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए तो बहुत आगे निकल जाएगी परिवार की बर्बादी का मुख्य कारण शराब होता है शराब से  परिवार तबाह हो जाता है छोटे छोटे बच्चों गुनाह के रास्ते पर चलने लगते हैं आज की नारी को सम्मान चाहिए शराब की दुकान नही वर्तमान सरकार महिलाओं को शराब की दुकान खोलने जा रही हैं वह निंदनीय है।
           जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल ने भी मंच से संबोधित करते कहा की शासकीय माध्यमिक विद्यालय के नव निर्मित भवन में शिक्षा प्राप्त कर बच्चे आगे जा कर आईएस आईपीएस बने और अपने गांव का नाम रोशन करे। 
               इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास रमेश चंद्र शर्मा, बीआरसी हरे सिंह ठाकुर,हिन्दू सिंह चौहान, प्रदीप दास बैरागी,सरपंच लुणा राम डाबी, सचिव नारायण पाटीदार,रोजगार सहायक संतोष भूरिया,शिक्षक राधेश्याम कटारे,
             श्रीमती प्रीति चौबे,हरीश रघुवंशी शांतिलाल शर्मा, दिनेश शर्मा,संजय शर्मा,पंडित ऋतुराज शर्मा,विशाल ठाकुर महेश पाटीदार,छोगालाल पाटीदार,गुलाब चन्द्र शर्मा,मोतिलाल कामदार,अशोक मोहन शर्मा,मायाराम फरसराम सहित अनेक लोग व स्कूल विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक महेंद्र कुमार दुबे व आभार विकास शर्मा ने माना।

No comments:

Post a Comment