HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 6 February 2020

मध्यप्रदेश का दिव्यांग आयुष कुण्डल ने महानायक अमिताभ बच्चन की पेंटिंग पैरों से बनाई; बिग बी ने मुंबई बुलाया और आधा घंटा साथ बिताया

मध्यप्रदेश का दिव्यांग आयुष कुण्डल ने महानायक अमिताभ  बच्चन की पेंटिंग पैरों से बनाई; बिग बी ने मुंबई बुलाया और आधा घंटा साथ बिताया

अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग आयुष कुंडल से 3 फरवरी को मुंबई स्थिति जलसा पर मुलाकात की मिला 51 हजार का ईनाम 

आयुष ने बिग बी को 10 से ज्यादा पेंटिंग गिफ्ट कीं, वे बताते हैं- अमिताभ की पेंटिंग बनाने में उन्हें 8 दिन लगे
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
           इंदौर /धार/बड़वाह - दिव्यांग आयुष कुंडल ने अपने पैरों से अमिताभ बच्चन की पेंटिंग बनाकर ट्वीट की। अमिताभ इसे देख इतने खुश हुए कि अपने खर्च पर आयुष और उसके पूरे परिवार को मुंबई बुला लिया। आधे घंटे की मुलाकात के बाद पूछा- 'आपकी क्या इच्छा है।' बेटे के इशारों को मां सरोज ने अमिताभ को समझाया कि वह हॉट सीट पर बैठना चाहता है। अमिताभ बोले, 'कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 में आपको अतिथि बनाएंगे।' आयुष ने बिग बी को 10 से ज्यादा पेंटिंग गिफ्ट कीं बच्चन के  (abef) ग्रुप के सहयोग से 51 हजार का ईनाम जलसा में मिला। (abef) ग्रुप के सदस्य सुरेश जमानी (चेन्नई ) चिंतन गांधी ( गुजरात ) व मानसी ( मुंबई) का विशेष सहयोग रहा। 

              दिव्यांग आयुष मुलतः बड़वाह जिला खरगोन मध्यप्रदेश का रहने वाले हैं माता का नाम सरोज कुंडल  पिता पीयूष कुंडल  है। मामा धार निवासी संजय शर्मा ने बताया की आयुष कुण्डल को जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बोल चल और अपने हाथों से कुछ कर नहीं सकता लेकीन भगवान ने उसे पैरों में ऐसी कला दी की वह वह बहुत ही सुन्दर पेंटिंग व चित्रकारी कर लेता है।
                 पिछले छः वर्षो में कई पेन्टिंग बनाकर उज्जैन ,महेश्वर और माण्डू ऊत्सव में आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी लगा चुका है।  वह बचपन से अमिताभ बच्चन का फेन रहा है।  काैन बनेगा कराेड़पति का 11वां सीजन चल रहा था। इसी पर आयुष ने पेंटिंग बनाकर 10 जनवरी काे अपने ट्विटर अकाउंट से इसे पाेस्ट किया।
                  पेंटिंग वायरल होने के बाद Amitabh Bachchan extended family (abef) ग्रुप सदस्य चिंतन गांधी व सुरेश जमानी तक पहुँच गई उन्होंने बच्चन जी  को दिखाई  तो बच्चन जी को उस पेंटिंग देख बड़ा अच्छा लगा ओर अमिताभ जी  ने 12 जनवरी काे अपने फेसबुक पेज से इसे पाेस्ट करते हुए आयुष से मिलने की इच्छा जताई। 3 फरवरी को मुलाकात हुई।
मां ने बिग बी को समझाई बात
                 आयुष के मामा संजय शर्मा निवासी धार,  आयुष के  पिता पीयूष, मां सराेज, और पड़ाेसी जितेंद्र सुराणा मुंबई गए। सरोज ने आयुष की बातें अमिताभ को समझाई। आयुष ने अमिताभ को 10 पेंटिंग भी दीं।अमिताभ ने कहा, 'आयुष के पैर से पेंटिंग बनाने का जज्बा प्रेरणादायक है।' मां सरोज ने बताया कि आयुष जन्म से ही बोल नहीं सकता, हाथ-पैर भी काम नहीं करते, लेकिन कोशिश कर पैरों से पेंटिंग बनाता है। अमिताभ की पेंटिंग बनाने में उसे 8 दिन लगे।'
                 दिव्यांग आयुष कुण्डल के पांच सपनों में एक सपना हुआ पूरा दूसरा सपना है कि देश प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से मिल कर उन्हें अपने पैरो से बनी मोदी जी की पेंटिंग भेंट करू। 

No comments:

Post a Comment