HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 7 February 2020

जानलेवा हमला के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज जन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मृतक व घायलो को आर्थिक सहायता मांग पत्र सौंपा

जानलेवा हमला के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज जन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मृतक व घायलो को आर्थिक सहायता मांग पत्र सौंपा 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
            धार - विगत दिनों धार जिले के मनावर तहसील के ग्राम खिरकीया में उन्मादी भीड़ द्वारा मजदूरों की अग्रिम राशि लेने गए किसानों पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में सांवेर तहसील लिंबा पिपलिया के कृषक गणेश पिता मनोज की मौत हो गई। साथ ही नरेंद्र सुंदरलाल शर्मा जगदीश राधेश्याम व जगदीश पूनमचंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्मादी भीड़ ने  इनकी कार में भी आग लगा दी ,  कारों  में तोड़फोड़ की।
               जिले में इस तरह की अराजकता पूर्ण स्थिति एवं भीड़ द्वारा जानलेवा हमले से ब्राह्मण समाज में रोष है और ब्राह्मण समाज धार उक्त घटना की निंदा करता है एवं जिला प्रशासन से मांग करता है कि संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सख्त सजा दिलाने का कदम उठा वे । इसी को लेकर धार जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को सर्व ब्राह्मण समाज जन ने अखिल भारतीय युवा औदीच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री सतीष पांडे व सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष धार पंडित विश्वास पांडे के नेतृत्व में  एक ज्ञापन दिया गया  साथ ही मृतक एवं घायलों को जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि भी प्रदत्त करावे का मांग पत्र सौंपा ।
                 अखिल भारतीय युवा औदीच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री सतीष पांडे ,ईश्वर जोशी इंदौर,प्रहलाद उपाध्याय उज्जैन, दिनेश उपाध्याय, अखिलेश शर्मा,सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष धार पंडित विश्वास पांडे ,डॉ अशोक शास्त्री, डॉ देवर्षि  दिवेदी  एन एम शर्मा,आनन्दी लाल व्यास,प्रवीण शर्मा, रमण रावल,ऋषि भार्गव, राजेश शर्मा ,सुधीर त्रिवेदी ,अश्विन जोशी,विकास शर्मा खरसोड़ा, देव रावल,प्रेम रावल,शांति लाल शर्मा,जितेंद्र पंड्या,गोटू शुक्ला ,सुरज शर्मा।,नवीन शर्मा ,प्रकाश त्रिवेदी ,पंकज तिवारी ,राजेश शर्मा महेश शर्मा ,कैलाश शर्मा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे यह जानकारी संजय शर्मा ने दी। 

No comments:

Post a Comment