HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 10 December 2019

धार जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस सम्पन्न स्वच्छ पर्यावरण मानव अधिकार विषय पर हुई परिचर्चा

धार जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस सम्पन्न स्वच्छ पर्यावरण मानव अधिकार विषय पर हुई परिचर्चा 

स्वच्छ विचार  ईश्वर की सच्ची आराधना से कम नहीं- कलेक्टर श्रीकांत बनोठ

 हमारे देश  का संविधान देश  के प्रत्येक नागरिक क मौलिक अधिकारों के साथ ही मानव अधिकारों का संरक्षण भी करता है -  न्यायाधीश राजाराम बडोदिया
स्वच्छता भी हमारा मौलिक कर्तव्य  है- एसपी सिंह  
संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
            धार-  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी मंगलवार को धार जिला मुख्यालय पर मानव अधिकार दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। आयोग द्वारा निर्धारित ‘‘स्वच्छ पर्यावरण मानव अधिकार’’ विषय धार में परिचर्चा आयोजित की गई।
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह,अपर सत्र न्यायाधीश एवं  सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण   राजाराम बडोदिया एवं आयोग मित्र छोटू शास्त्री एवं डाॅ एमएम महाजन ने माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
               इस अवसर पर मुख्य वक्ता धार कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कहा की मानव अधिकार की बहुत सी परिभाषा है। संविधान ने सभी को सभी को बहुत सारे अधिकार प्रदत्त किए हैं। लेकिन इन अधिकारो का यह अर्थ नहीं है कि किसी दूसरे के अधिकारों का हनन हो। हम वायु प्रदुषण की बात करते है तो दिल्ली में  लोग बिमार हो रहे है। सुबह जाकर पार्क में एक्सरसाईज करना उनका अधिकार है लेकिन यदी स्वस्थ वातावरण नहीं है तो वह उसकों नही कर पाता है ये उसके अधिकारो का हनन है। पर्यावरण के बारे में पर्यावरण के साथ सभी लोग संतुलित होकर चले ताकि सभी का अधिकार बना रहे। देश  की प्रगति के साथ और भी अधिकार आमजनों को प्राप्त होगें। आपने कहा कि आज की कार्यशाला इसी विषय पर समर्पित है स्वच्छता के लिए, पर्यावरण के लिए सभी से अनुरोध है वे जागरूकता फैलाए की हम पर्यावरण को संतुलित बनाकर चलेगें। परिचर्चा को सबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कहा कि स्वच्छ रहना और रखना से ओर आगे सोचना होगा क्योकि उस भावना को जब तक हर नागरिक आत्मसात नहीं रहेगा तब तक उन्नतशील समाज की बात बेमानी होगी। विचारो से ही हम आगे बढते है। स्वच्छता का विचार हमें प्रगति की ओर ले जाता है। स्वच्छ विचार  ईश्वर की आराधना से कम नही।
                  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने बताया की हर आदमी को यह समझना होगा की मौलिक अधिकारों का संरक्षण तभी हो सकता है जब सभी मौलिक कर्तव्यों का भी पालन पूर्ण निष्ठा के साथ करे। हमें अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति बेलेंस बना कर रखना है दोनों ही बराबर है। स्वच्छता अभियान भी एक तरह का मौलिक कर्तव्य है। उन्होने कहा की देश  में अभी भी ऐसे कई क्षेत्र है जहाॅं मानव अधिकारो को लेकर कार्य करने की आवष्यकता हैै।
                     विशेष अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजाराम बडोदिया ने संविधान और मानव अधिकार आयोग में प्रदत्त अधिकारों का विस्तृत वर्णन करते हुए कहाॅं की हमारे देश  का संविधान देश  के प्रत्येक नागरिक क मौलिक अधिकारों के साथ ही मानव अधिकारों का संरक्षण भी करता है।  मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए आर्टिकल 32 में व्यवस्था की गई है। समारोह के प्रारंभ में अतिथियों को पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। आयोग मित्र प. छोटू शास्त्री ने धार जिले में मानव अधिकार के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यो का विवरण देते हुए स्वागत उद्बोधन दिया।
               समारोह में  विधीक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेटिंयर प्रवीण उज्जैनकर,अर्चना मुकाती,संजय शर्मा ,लेखा शर्मा,सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिकों मीडीया कर्मियों, खिलाडीयों आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन आयोग मित्र जयेष राजपुरोहित ने किया।  आभार डाॅ एमएम महाजन ने माना। 

No comments:

Post a Comment