HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 20 December 2019

विधिक सेवा प्राधिकरण आपके अधिकारों प्रति जागरूक करता है -अपर सत्र न्यायाधीश बड़ोदिया

 विधिक सेवा प्राधिकरण आपके अधिकारों प्रति जागरूक करता है -अपर सत्र न्यायाधीश  बड़ोदिया

 विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
                   धार - अध्यक्ष  विधिक सेवा प्राधिकरण धार एवं  जिला सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार व्यास के मार्गदर्शन में कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दसई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया
                          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धारर श्री राजाराम जी बड़ोदिया विशेष अतिथि पुलिस चौकी प्रभारी दसाई आकाश सिंह जी  कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य प्रतिभा दुबे नगर सुरक्षा समिति प्रमुख गोपाल राव दुबे सामाजिक कार्यकर्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर संजय शर्मा, सलोनी राठौड़ योगेश मालवीय आदि ने छात्राओं को अपने अधिकार कानून के संबंधित जानकारी दी।
                कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण  आपके अधिकारों प्रति जागरूक करता है साथ ही समाज के निम्न वर्ग के लोगो न्याय दिलाने में मदद करता है। न्यायाधीश ने कहा की  विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें तथा आगे बढ़े साथ ही शिक्षा का अधिकार बाल विवाह जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला। 
                  पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि कोई अपराधिक घटना होती हो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस आपकी मित्र हैं हमारा सहयोग करें अधिकांश मामलों में यौन शोषण करने वाले परिचित रिश्तेदार मित्र होते हैं इनकी हरकतों के बारे में अपने माता-पिता को बताएं संस्कारों के प्रति सजग रहे व्यवहार में नम्रता होनी चाहिए शिविर में लैंगिक अपराध से बालों को का संरक्षण अधिनियम के बारे में भी बताएं गया।                 चौकी प्रभारी आकाश सिंह ने कहा की स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय बच्चो को सम्मानित कर उन बच्चों का शिक्षा खर्च मेरी और से वहन करुगा। 
              कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मुकेश केवल  ने किया स्वागत भाषण पैरालीगल वालंटियर अर्जुन हाडा ने दिया।  कार्यक्रम में माननीय अतिथि द्वारा पत्रकारो का स्वागत किया गया जिसमें अमृतलाल मारु ,सुभाष मंडलेचा ,जितेंद्र जैन ,मनीष चौधरी प्रतिक राठौड़ नरेंद्र पवार राजकुमार विश्वकर्मा आदि  का स्वागत किया गया 
                 नगर सुरक्षा समिति के कमल पटेल जगदीश भरतलाल कुमावत का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित शंकरलाल  मामा  स्कूल के स्टाफ  सत्यनारायण  धाकड़  मुकेश सक्सेना राजीव बघेल आत्माराम पाटील मोहन लाल  पाटीदार मंजू मारू मुकेश पाटीदार विजय चौहान निशा प्रजापति दिव्या पाटीदार आदि उपस्थित थे अंत में आभार प्रकट  कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के गणेश भाटी सर ने किया। 

No comments:

Post a Comment