HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 21 December 2019

कानवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण हुआ

कानवन में  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण हुआ

राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत व विधायक दत्तीगांव हुए शामिल

हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
                 धार / कानवन - ग्राम कानवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह व भव्य नवनिर्मित आदर्श ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह आज धुमधाम से संपन्न हुआ। 
     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत थे। विशिष्ट अतिथि बदनावर विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, धार महाराज हेमेंद्रसिंह पंवार व धार के पूर्व विधायक जसवंतसिंह राठौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल ने की।  
                     कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष रतनसिंह कामदार कलसाडा, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,  बखतगढ़ ठाकुर हरिनारायण सिंह पंवार, राजपूत समाज के अध्यक्ष कोकसिंह पंवार, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष दशरथसिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश सावंत, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, समंदरसिंह पटेल उटावद, चन्द्रसिंह पटेल, राजपूत समाज समिति नागदा के सरंक्षक प्रह्लादसिंह सोलंकी, राजपूत समाज धर्मशाला नागदा अध्यक्ष राजेंद्रसिंह परिहार, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव आत्माराम जाट, मध्य प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग प्रदेश सचिव अमित जैन विक्की, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सारिका बाफना, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष श्याम अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोरमा मंडलेचा, जनपद सदस्य गोविंद कुंवर गोवर्धनसिंह राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश गिरवाल, जिला कांग्रेस महासचिव भंवर सिंह सिसोदिया, पाटीदार समाज तहसील अध्यक्ष विक्रम पटेल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजयसिंह पंवार, कांग्रेस के कानवन मंडलम अध्यक्ष ईश्वरसिंह धान्याखेड़ी, युकां जिला महासचिव दिग्विजयसिंह सोलंकी, कानवन कांग्रेस सेक्टर प्रभारी सुरेंद्रसिंह गोयल, कानवन नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीपसिंह डोडिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सोनी, दुग्ध समिति नागदा अध्यक्ष दरबारसिंह पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजगर पटेल पलवाड़ा, केसुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, 
              कांग्रेस के बदनावर विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता मनोज सोलंकी (कवि), कांग्रेस के बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, सादलपुर अध्यक्ष दिलीप सिंह सिसोदिया, बिडवाल अध्यक्ष विष्णु मालाराम, तिलगारा अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, गरडावद अध्यक्ष विक्रम मंडलोई, कोद अध्यक्ष रविप्रतापसिंह राठौर, नागदा अध्यक्ष दिलीप नाहर, बखतगढ़ मंडलम अध्यक्ष भगवानसिंह पंवार, पर्यावरण प्रेमी अमृतलाल पाटीदार, ऊँकारसिंह पवार बिड, करणसिंह सोलंकी, मांगूसिंह सोलंकी, मदन सिंह पटेल, डॉ शिवाजीराव सावंत कानवन, समाजसेवी राजमल पंवार कानवन, सुरेसिंह सोलंकी, राजेंद्र मोदी, संजय सोनी, चंद्रशेखर कुमावत, विमल कुमार जैन, भोमसिंह ठाकुर व सुह्दय कुमार घोड़गावकर कानवन अतिथि थे। राजपूत युवा संगठन कानवन एवं ग्राम पंचायत कानवन ने अतिथियों का स्वागत किया। सरपँच भगवतसिंह पटेल ने स्वागत भाषण दिया व पंचायत के कार्यो की जानकारी दी तथा मांग पत्र प्रस्तुत किया। 
दत्तीगांव बोले महाराणा प्रताप वीरता के प्रतीक थे
                   कार्यक्रम को सबोधित करते हुए विधायक दत्तीगांव ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता को हम कभी नही भूल सकते है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों को अपनाना चाहिए। मेरा सौभाग्य है कि में इस कार्यक्रम में सहभागी बना। दत्तीगांव ने कहा कि कानवन को आज जो सौगाते मिली। उससे हमे फायदा होगा। कानवन में स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी प्रबंध करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को राहत राशि वितरित करना शुरू कर दिया है। अभी तक 9 करोड़ रुपए खातों में डाले जा चुके है। पूरे विस् क्षेत्र में करीब 60 करोड़ राहत राशि डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले महीने पूरे क्षेत्र को एक ओर बड़ी सौगात मिलने वाली है। मंत्री हुए खुश...बोले पंचायत है, की वल्लभ भवन

                    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि जब मै आदर्श पंचायत का अवलोकन कर रहा था तो मुझे ऐसा लगा, जैसे वल्लभ भवन में घूम रहा। यह एक मॉडल पंचायत है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में गौशालाओ का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि 23 साल बाद पूरे प्रदेश में इतना पानी गिरा। जिससे काफी हानि हुई। हमने केंद्र से 12 हजार करोड़ की मांग की थी। पर मात्र 1 हजार करोड़ ही दिए गए। अभी तक डेढ़ हजार करोड़ हमने बांट दिए। किसानों को 25 प्रतिशत के हिसाब से राशि जाएगी। सरकार ने 6 हजार करोड़ का बजट मुआवजे के लिए रखा है। खाली खजाना हमे मिला था। पर हम अपने स्रोत से जनता की सेवा करेंगे। मंत्री ने कहा कि कानवन के विकास के लिए मैं स्वयं दत्तीगांव जी को साथ मे ले जाकर सीएम साहब से मिलकर स्वीकृति दिलाऊंगा। आपके विधायक सिर्फ विधायक ही नही है। इनके पास मंत्री व मुख्यमंत्री जी तक के पावर है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप से हमे सिख लेना चाहिए। मंत्री कानवन में करीब 3 घण्टे रुके। सरपँच भगवतसिंह पटेल समेत पँचगणो ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने सरपँच पटेल के विकास मॉडल की तारीफ की। 
जुलूस के साथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर अतिथि
             कार्यक्रम के पहले मंत्री व विधायक जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जुलूस में बेंड बाजो के साथ ही आदिवासी नृत्यदल भी शामिल था। जगह जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। अतिथियों ने इस मौके पर स्वर्गीय राजा प्रेम सिंह दत्तीगांव शॉपिंग कंपलेक्स, पानी की टंकी, सीमेंट कांकरीट रोड, वृक्षारोपण (पशु हाट), सुलभ कांप्लेक्स सहित 5 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं आदर्श गौशाला का भूमि पूजन किया। 
जैसे ही प्रतिमा पर से पर्दा हटा, जय जय महाराणा के जय घोष लगे
                कार्यक्रम पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण अतिथियों द्वारा किया गया। जैसे ही प्रतिमा के ऊपर लगा पर्दा हटाया गया। वैसे ही जय जय महाराणा के जयघोष गूंज उठे। कानवन बस स्टैंड पर बड़ी व सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। 
अब कानवन बना टप्पा तहसील, शुभारंभ किया
                   आज टप्पा तहसील कार्यालय का मंत्री राजपूत व विधायक दत्तीगांव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम नेहा साहू, एसडीओपी जयन्तसिह राठौर, तहसीलदार योगेंद्रसिंह मौर्य, नायब तहसीलदार मनीष जैन, रवि शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ तीजा पँवार, टीआई केएस गहलोत आदि ने स्वागत किया। टप्पा तहसील बनने से आसपास के कई किसानों को फायदा होगा। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज भी रखा गया था। 
             उधर महिला कांग्रेस द्वारा भी मंत्री राजपूत को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव सारिका बाफना, राधिका सोनी, आशा शर्मा राजोद आदि उपस्थित थी। वही राजपूत युवा संगठन द्वारा भी स्वागत किया गया। 

No comments:

Post a Comment