HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 25 December 2019

अटल जी की प्रेरणा और सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करेंगे- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

अटल जी की प्रेरणा और सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करेंगे- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा 

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फल बांटे

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
           धार -  भाजपा के पितृ पुरुष अटल जी  के शब्द-विचार, उनकी प्रेरणा और सिद्धांत  एक  राजनीतिक संत के रूप में  सदैव हमारा  मार्गदर्शन करेंगे  आज अटल जी का स्वप्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  साकार हो रहा है - उक्त वक्तव्य  अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में तत्कालीन  केंद्रीय खेल मंत्री  वरिष्ठ नेता  विक्रम वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी धार नगर द्वारा आयोजित अटल जी के जन्म जयंती समारोह में कहा l
                           साथ ही  विधायक श्रीमती वर्मा ने  कहा कि अटल जी एक सिद्धांत वादी  राष्ट्र नेता थे  जिनके त्याग, तपस्या और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी आज  विशाल वट वृक्ष के रूप में स्थापित हुई l कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. शरद विजयवर्गीय, पूर्व नगराध्यक्ष अनिल जैन बाबा, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया  मंचासीन थे l 
                           कार्यक्रम में स्वागत भाषण सेनापति मंडल अध्यक्ष पार्षद  विपिन राठौर व आभार कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने माना l कार्यक्रम का संचालन विशाल निगम ने किया l कार्यक्रम के पश्चात  स्थानीय  भोज चिकित्सालय में  स्वास्थ्य स्वास्थ्य लाभ ले रहे  मरीजों को  फल एवं  बिस्किट का  वितरण किया  
                   इस अवसर पर  पूर्व नपाध्यक्ष  ममता जोशी  भगवानदास मालवीय पूर्व पार्षद शिव पटेल राजेश चौहान हरिराम पटेल पार्षद कमल दुबे एडवोकेट, हुकुम लश्करी, आकाश सोनी, राजेश सिसोदिया, भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र रावल, निलेश मंडलोई, रितेश अग्निहोत्री, अनिल गहलोत, राकेश दुर्गेश्वर, कुंदन भूरिया,  रतन जाट , गज्जू सुगालिया, अन्नू पाल, गौरव जाट, कैलाश पिपलोदिया, राजेन्द्र राठौड़, हीरा मौर्य, अंकित जैन, रवि देवासकर ,भय्यूराम, राहुल परमार, सोनिया राठौर,
     बादल मालवीय,  योगेश देवड़ा, नमन रावल, देवेंद्र शर्मा, गौरव वैष्णव, दिलीप पिचड़वाल,  इकरार मामू, मुजाहिद खान,  विजेंद्र ठाकुर,  कीर्तिमान पटेल,  अहमद पठान, उमर खान ,हुजैफा  सेफी, हसन अली, दिनेश पेंटर, निशा शर्मा, रीमा राठौर, अनुसुइया वैष्णव, बिससोबेन, मुन्ना बाबा, अंकित कोहली, विकास गुने, राघव बाजीगर, घनश्याम पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l  यह जानकारी भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी l

No comments:

Post a Comment