HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 26 December 2019

देश के 30 करोड़ बच्चों को प्रशिक्षित करें अभिभावक, तभी स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान सफल होगा- बिंदुभूषण दुबे

देश के 30 करोड़ बच्चों को प्रशिक्षित करें अभिभावक, तभी स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान सफल होगा- बिंदुभूषण दुबे

पर्यावरण को विकृत करने के लिए हम सब जिम्मेदार है - केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
          उज्जैन /नागदा  - घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करा रहे है और प्रसाद प्लास्टिक की कटोरी में दे रहे हैं, आपको यह पता ही नहीं उस कटोरी में डाला गया गर्म हलवा केमिकल रिएक्शन से प्रसाद नहीं, जहर बन चुका है। जी हां यह सच है। रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करने वालों की मौत भी लीवर कैंसर से हो रही है। कारण क्या सिंगल यूज प्लास्टिक, बावजूद हम उसे बड़े चाव से खा रहे है। 
                       यह बात बुधवार को दैनिक भास्कर और ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के सहयोग से रंगोली गार्डन में आयोजित पर्यावरण रक्षा अभियान में देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् बिंदुभूषण दुबे ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक से पीछा छुड़ाने के लिए माताओं को पहल करना होगी। 
                         इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को विकृत करने के लिए हम सब जिम्मेदार है। हम जल,जमीन, पेड़ और जीवों की पूजा करते है। मगर उन्हीं का संरक्षण नहीं कर रहे। अतिथि के रूप में ग्रेसिम उद्योग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट योगेंद्रसिंह रघुवंशी, केमिकल डिविजन के एचआर हेड ए.पी. पांडे, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सु़ल्तानिसंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, समाजसेवी गोविंदलाल मोहता रहे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष अशोक मालवीय ने की। अतिथियों का स्वागत दैनिक भास्कर उज्जैन के कार्यकारी संपादक राजेश माली, यूनिट हेड हेमंत मोहिते, एसएम इंफोटेक के सुमित मोहता ने किया। संचालन डॉ. सुरेंद्र मीणा ने किया। आभार एजंेसी के बंशीलाल मालपानी ने माना। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। 

              नागदा के रंगोली गार्डन में पर्यावरण रक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद बिंदुभूषण दुबे और कार्यक्रम में उपस्थित लोग। 
इसलिए बच्चे कर सकते हैं मदद - योगेंद्रसिंह रघुवंशी
            ग्रेसिम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट योगेंद्रसिंह रघुवंशी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता बच्चों के कारण है। पांच साल का छोटा बच्चा भी अगर बड़े कचरा इधर उधर फेंके तो वो टोक देते हैं। इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग बच्चों के साथ शुरू करना होगी। जीवन जल्दी इसकी विदाई करनी होगी। 
6 लाख पेड़ लगाने वाले धार के पर्यावरण हितैषी डॉ अमृत पाटीदार को किया सम्मानित 

          समारोह के दौरान बिंदुभूषण के पर्यावरण रक्षा अभियान के तहत अब तक 6 लाख पेड़ लगा चुके डॉ अमृत पाटीदार का केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने सम्मान भी किया। डॉ पाटीदार ने इस दौरान सभी अतिथियों को आम के पौधे भी भेंट किए। 

No comments:

Post a Comment