HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 19 November 2019

धार कलेक्टर श्री बनोठ द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में निःशुल्क लायसेंस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

धार कलेक्टर श्री बनोठ द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में निःशुल्क लायसेंस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
 

छात्रओं को लर्निंग लायसेंस वितरित 
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
               धार -  म.प्र शासन की परिवहन नीति के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में मंगलवार को निःशुल्क लायसेंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर निःशुल्क लायसेंस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
                श्री बनोठ ने अपने उद्बोदन में कहा कि पूरे देश में बीमारी से कम मृत्यु होती है। सड़क दुर्घटनाओं से अधिक मृत्यु होती है। इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्राऐं यातायात नियमो का कड़ाई से पालन  करे और सीट बेल्ट तथा हेलमेट का उपयोग करे ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। श्री बनोठ ने कहा कि हमारे देश में विदेशी लोग आते है तो यातायात पर आश्चर्य व्यक्त करते है। विदेशो में यातायात नियम कठोर होते है और वहॉ के लोग यातायात नियमो का कड़ाई से पालन करते है। श्री बनोठ ने आगे कहा कि सरकार कानून बना देती है लेकिन उसका पालन भी बहुत जरूरी है। श्री बनोठ ने इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और अधिकारियों-कर्मचारियों को यातायात नियमो का पालन करने की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर श्री बनोठ ने इस अवसर पर छात्राओ को वाहनो के लर्निंग लायसेंस वितरित किये
                   क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  विक्रम सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि म. प्र शासन के परिवहन विभाग की नीति के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्री चौहान ने इस कार्यक्रम के उददे्श्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुऐ कहा कि छात्राऐं वाहन चलाते समय यातायात नियमो का कड़ाई से पालन करे और हेलमेट का विशेष रूप से उपयोग करे ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर पाटील ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ छात्रा कु. एश्वर्या जैन तथा कु. इशिता दुबे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्यातागण, बड़ी संख्या में छात्राऐं, पत्रकारगण उपस्थित थे। आभार श्रीमती सुशमा भुवनेन्द्रन व्यक्त किया।     
              

No comments:

Post a Comment