HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 18 November 2019

सी.एस.आर. समिति धार की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई

सी.एस.आर. समिति धार की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
                धार - सी.एस.आर. समिति की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को यहॉं कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। श्री बनोठ ने इस बैठक में जिला चिकित्सालय को आदर्ष बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और इस कार्य को मार्च 2020 से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। श्री बनोठ ने जिले की विभिन्न कम्पनियों के सी.एस.आर. फण्ड का उपयोग कर जिला चिकित्सालय को किस तरह से और बेहतर बनाया जाएं, इस संबंध में आवश्यक चर्चा की तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए ताकि जिले के नागरिकों को अच्छी सें अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
                  श्री बनोठ ने इस चिकित्सालय को आदर्ष बनाने के लिए आगे आने वाले कम्पनियों की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री बनोठ ने जिला प्रशासन द्वारा इस चिकित्सालय में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय को तथा उसके परिसर को सुन्दर बनाने के लिए भी आवश्यक विचार-विमर्ष किया।
                 इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment