HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 18 November 2019

समयावधि पत्रों का निराकरण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें - कलेक्टर बनोठ

समयावधि पत्रों का निराकरण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें - कलेक्टर बनोठ 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार -समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को यहॉं जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में समयावधि पत्रों तथा जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे इन पत्रों के निराकरण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाऐं। श्री बनोठ ने विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों से कहा है कि वे इन लंबित पत्रों का तत्काल समाधान करें। 
                      कलेक्टर श्री बनोठ ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में विभिन्न विभागों की विभिन्न स्तरों पर दर्ज प्र्रकरणों की सघन समीक्षा की और विभिन्न विभागों के प्रकरण अधिक लंबित पाएं जाने पर असंतोष जाहिर किया तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करें। इस बैठक में जन अधिकार कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित विषयों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा इन प्रकरणों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री किसान योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और प्रगति में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। 
                    इस बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की विभागवार जानकारी प्राप्त की। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री बनोठ ने एनसीडी अभियान की प्रगति की समीक्षा की और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस अभियान की प्रगति में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। श्री बनोठ ने जिले में जनजाति कार्य विभाग, शिक्षा विभाग और सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में नेशनल हाईवे तथा एमपीआरडीसी द्वारा संचालित मार्गो पर मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की और इन सड़कों पर पेचवर्क व मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करे, ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा हो सकें। उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत समय सीमा से बाहर के प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिएं। उन्होनें जिले में पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2019 के कार्य की समीक्षा की।
                 इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  पी.एस. चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।   

No comments:

Post a Comment