HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 6 November 2019

पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर किया जा रहा हैं जन - जागरूक

पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर किया जा रहा हैं जन - जागरूक 

 संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
               धार - पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुऐ, न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायीका समस्त वर्ग इस ओर कार्यरत हो रहा है। इसी श्रृखंला में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के यथानिर्देशानुसार प्लास्टिक की थैली/पन्नी की रोक के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार द्वारा कार्य योजना का संपादन किया गया। 
            जिला एवं सत्र न्यायाधीष/अध्यक्ष महोदय, श्री प्रदीप कुमार व्यास, की अध्यक्षता में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजाराम बड़ोदिया एवं जिला अधिकारी विधिक श्रीमती रेखा वर्मा के मार्गदर्शन में  कर्मचारियों एवं पैरालीगल वालेंटियर्स का पर्यावरण ग्रुप गठित किया गया। जो कि जन-सामान्य को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में सचेत कर एवं हाट-बाजार, सब्जी मण्ड़ी, फलों आदि की दुकानों में जाकर पेम्पलेट वितरित कर जन-जागरूकता अभियान चला रहे है। भोज ज़िला चिकित्सालय एवं नगर पालिका क्षेत्र मे  पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर किया जा रहा हैं जन जागरूक किया गया। 
             पर्यावरण ग्रुप द्वारा जन-समुदाय को प्रतिबंधित प्लास्टिक जैसे:- पानी पाउच, पानी बाॅटल (200 एमएल से कम), प्लास्टिक बेग, वन-टाईम यूट डिस्पोजल, होटल में यूज होने वाली प्लास्टिक कटोरी, सजावट के उपयोग में आने वाला प्यास्टिक थर्माकोल आदि
                उपयोगी प्लास्टिक जैसे:- मेनुफेक्चरिंग प्लास्टिक, घरेलू उपयोग में आने वाले प्लास्टिक सामान (50 माइक्रोन थिकनेस से ज्यादा) दवाईयों की पैकिंग के उपयोग किये जाने वाला प्लास्टिक, वर्षा के पानी से बचने के लिये रेन कोट, तिरपाल (पन्नी) आदि की जानकारी प्रदान की जा रही है। 
                   उक्त पर्यावरण ग्रुप विषेष रूप से यह सप्ताह यथासंभव जगह-जगह जाकर अभियान को साकार रूप प्रदान कर रहा है। पर्यावरण ग्रुप में  विजय कुमार प्रजापति,  रोहित विष्वकर्मा, लिपिक कर्मचारी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती लेखा शर्मा,संजय शर्मा , श्रीमती पवित्रा चौधरी,  योगेश  मालवीय, श्रीमती प्रफुल राठौर, श्रीमती किरण भौसले,  शकील मोहम्मद,  शिवसिंह तोमर, श्रीमती हेमकुंवर राठौर, कु. रितिका परमार , पीएलव्ही  द्वारा   किया जा रहा हैं जन - जागरूक  । 

No comments:

Post a Comment