HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 7 November 2019

कानवन थाना अंतर्गत अंधेकत्ल का किया पुलिस ने किया पर्दाफाश

कानवन थाना अंतर्गत अंधेकत्ल का किया पुलिस ने किया पर्दाफाश
 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
          नागदा (धार) - (अनवर मंसूरी)  कानवन थाना अंतर्गत ग्राम वरनासा कांकड़ पर करणसिंह पिता धन्नालाल जाति बागरी उम्र 35 वर्ष की हुई हत्या में कानवन पुलिस द्वारा पुलिस अधिक्षक धार आदित्यप्रतापसिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक उत्तर ओंकारसिंह कलेश , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर जयंतसिंह राठौर के मार्गदर्षन में टीम घटित कर उक्त हत्या की विवेचना तत्परता से की गई। जिसमें कानवन पुलिस द्वारा अंधेकत्ल की बारिकी से छान-बीन की गई। जिसमें मृतक की पत्नि पेमाबाई का गाँव के ही कमल पिता रामेष्वर परमार जाति बागरी उम्र 29 वर्ष से अवैध संबंध से जानकारी मिली। 
            मृतक व पत्नि के बीच आये दिन अवैध संबंधो को लेकर विवाद होते रहते थे। वहीं मृतक करणसिंह का एक वर्ष पूर्व उक्त संबंध को लेकर कमल से विवाद हुआ था। मृतक करणसिंह दिवाली से पहले हैदराबाद से मजदूरी कर घर आया था। जहां पत्नि पेमाबाई से विवाद करने लगा व भाईदूज पर अपनी पत्नि पेमाबाई के साथ मारपीठ की। जिसको लेकर पत्नि द्वारा कमल को मोबाईल पर पुरी घटना की जानकारी बताई व पति को रास्ते से हटाने की बात कही। 
                 जिस पर कमल द्वारा अपने साथी पप्पु उर्फ अमृत पिता रामचन्द्र बोड़ाना जाति बागरी उम्र 32 वर्ष निवासी नावदा व कान्हा उर्फ विषाल पिता सुरेसिंह भाटी जाति राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी धान्याखेड़ी के साथ मिलकर योजना बनाकर मृतक को अपनी मोटरसायकल पर बैठाकर सभी शराब पिलाने के बहाने कानवन रोड़ पर वरनासा के समीप सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाने के बाद कमल व कान्हा द्वारा रस्सी से गला घोट दिया व पप्पु बागरी द्वारा पत्थर से करणसिंह के सिर पर जोरदार वार किया। जिससे करणसिंह की मृत्यु हो गई। घटना के बाद तीनों अपने घर लौट गए। घटनास्थल पर कान्हा राजपूत के ट्रेक्टर वाहन की चाबी गिर गई थी। जो हत्या में सुराग की अहम चाबी बनी। अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या की सूचना कानवन थाना पर फरियादी मुकेष पिता धन्नालाल निवासी नागदा द्वारा रिपोर्ट कर की गई थी। कानवन थाना प्रभारी केएस गेहलोत द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से बुधवार को कानवन थाना परिसर पर मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए उक्त घटना की जानकारी दी गई। 

No comments:

Post a Comment