HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 4 November 2019

कांग्रेस ने कहा- केंद्र कर रही प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार

कांग्रेस ने कहा- केंद्र कर रही प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार

कांग्रेस का राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन, केंद्र सरकार पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप
 ज्ञापन में कहा की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अन्य राज्यों को तो केंद्र राहत पैकेज दे रही है लेकिन मध्य प्रदेश को नहीं
केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी तब किसी भी राज्य में प्राकृतिक आपदा आने पर कांग्रेस सरकार भरपूर सहयोग करती
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
       धार - कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ज्ञापन में कहा की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अन्य राज्यों को तो केंद्र राहत पैकेज दे रही है लेकिन मध्य प्रदेश को नहीं
            केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी तब किसी भी राज्य में प्राकृतिक आपदा आने पर कांग्रेस सरकार भरपूर सहयोग करती।  जिला कांग्रेस,जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाल कर धार कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 
          इस दौरान सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल कांग्रेस,जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव विजेता त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धीरज दीक्षित सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यकर्ता

No comments:

Post a Comment