HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 4 November 2019

भारतीय जनता पार्टी धार जिले के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मोघे के नेतृत्व में किसान आक्रोश दिखा सड़कों पर, किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

भारतीय जनता पार्टी  धार जिले के कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता  मोघे के नेतृत्व में किसान आक्रोश दिखा सड़कों पर, किया कलेक्टर कार्यालय का
घेराव

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
            धार-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आह्वान के अंतर्गत 4 नवंबर सोमवार जिला मुख्यालय पर किसान आक्रोश के तहत जिले से आए किसान व भाजपा कार्यकर्ता पुराने आरटीओ कार्यालय के पास एकत्रित हुए और वहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कमलनाथ सरकार से अपने वादे को पूरा करने की मांग की।
                इस आंदोलन का नेतृत्व इंदौर नगर निगम के  पूर्व महापौर  व वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे व सांसद छतर सिंह दरबार किया। इस दौरान मुख्य अतिथि   मोघे व सांसद  दरबार के साथ ही धार जिलाध्यक्ष डॉ.राज बर्फा, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में किए वादे अनुसार अब तक किसानों की दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी न करने, अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को फसलों का मुआवजा न देने तथा किसानों व आम जनता को भारी भरकम बिजली बिल थमाए जाने के आक्रोश है।
               असहाय व ठगा महसूस कर रहे हैं किसान - भाजपा नेताओं ने कहा कि जबसे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई, तभी से प्रदेश के किसानों पर उपेक्षा के बादल मंडराने लगे थे। कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वह सभी वादों से मुकर गई है। इतना ही नहीं अतिवृष्टि व बाढ़ की चपेट में आकर अपनी फसलों को पूरी तरह बर्बाद होते देखने के बाद किसान असहाय और ठगा सा महसूस कर रहा है। पूरे 32 जिलों में बाढ़ की विभीषिका ने फसलों को चौपट कर दिया, लेकिन सरकार ने मुआवजा देना तो छोड़िए, ठीक से सर्वे कराना भी आवश्यक नहीं समझा। कांग्रेस ने उल्टे किसानों को अनाप-शनाप बिजली के बिल थमा दिए जिसने चुनाव के पहले बिजली के बिल हाफ करने का वादा किया था। पूरा मध्यप्रदेश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसानों का कल्याण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता था। आज भी केंद्र की सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लेकर आई है, जिनका क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में राजनीतिक विद्वेष के कारण नहीं हो पा रहा है। 
                इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम किसानों की समस्याओं को लेकर इस सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे। इस दौरान किसान मोर्चा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, वरिष्ठ नेता  भंवर सिंह शेखावत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पवार, विनोद शर्मा,दिलीप पटोदिया, श्याम नायक, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मुकाम सिंह किराडे, कालू सिंह ठाकुर, मनोज सोमानी, , संजय बघेल, गोपाल कन्नौज, सरदार सिंह मेडा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर व मोहन भायल,
                 किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जगदीश कामदार ,महामंत्री संजय मुकाती ,डॉ. शरद विजयवर्गीय, ईस्वर कटारा ,कल्याण पटेल,कमल यादव, गोपाल सौलंकी, नारायण सोनी, देवेन्द्र पटेल, जयराम गावर, मोहन पटेल, रामलाल यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक राठौड़,  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी रिन, धार नपा उपाध्यक्ष काली चरण सोनवानिया, 
           युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल, विकास शर्मा खरसोड़ा , मोहन पटेल ,हरिराम पटेल सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ ही बड़ी संख्या में किसान को भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।संचालन जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने किया। तथा आभार धार नगर  अध्यक्ष अनिल जैन बाबा ने माना ।

No comments:

Post a Comment