HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 24 November 2019

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 91 वर्षीय श्री कैलाश जी जोशी का भोपाल में निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 91 वर्षीय श्री कैलाश जी जोशी का भोपाल में निधन

पार्थिव देह भोपाल कार्यालय दीनदयाल परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखी जाएगी, हाटपिपलिया में होगा अंतिम संस्कार
प्रधानमंत्री मोदी ,पूर्व मुख्यमंत्री चौहान  सहित अनेक नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
हैलो धार पत्रिका
संजय शर्मा संपादक
         भोपाल/देवास - भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
             पिछले महीने ही कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ गई थी। कैलाश जोशी को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती  कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हे अस्पताल देखने पहुंचे थे। इससे पहले भी जोशी की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। उन्हें शुगर बढ़ने के चलते उन्हें परेशानी बढ़ गई थी। अप्रैल में उन्हें निमोनिया हो गया था।
कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। सन 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। सन् 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने। आपातकाल के समय एक माह भूमिगत रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के द्वार पर गिरफ्तार होकर 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।
सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
जोशी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी कार्यालय भोपाल में आज रखा जाएगा। अंतिम संस्कार गृह नगर देवास के हाटपिपल्या में कल सोमवार को होगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति में सादगी, शुचिता और पारदर्शिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी का आज 11:25 पर उपचार के दौरान निधन हो गया ।
उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी ने आज भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
आज शाम 5:00 बजे उनकी पार्थिव देह भोपाल स्थित उनके निवास B-30/74 बंगला ले जाई जाएगी।
           कल 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे श्री जोशी जी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखी जाएगी ।
          एक घंटे पश्चात 10:30 बजे उन्हें बैरागढ़, सीहोर और आष्टा होते हुए हाटपिपलिया ले जाया जाएगा
जहां अपराहन 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment