HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 4 October 2019

कलेक्टर श्री बनोठ द्वारा माण्डव नगर को पॉलीथिन एवं प्लास्टिक मुक्त शहर करने के लिए जुट की थैली वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

कलेक्टर श्री बनोठ द्वारा माण्डव नगर को पॉलीथिन एवं प्लास्टिक मुक्त शहर करने के लिए जुट की थैली वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
             धार -  गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माण्डव में स्थित श्रीराम मंदिर धर्मशाला में बुधवार को नगरपालिका द्वारा माण्डव नगर को पॉलीथिन एवं प्लास्टिक मुक्त शहर करने के लिए जुट की थैली वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ ने इस कार्यक्रम का महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् शुभारम्भ किया। 
           इस कार्यक्रम को नगर परिषद के उपाध्यक्ष  कृष्णा यादव ने प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया। कलेक्टर श्री बनोठ ने इस कार्यक्रम में होटल व्यवसायी श्री मांगीलाल जायसवाल तथा व्यापारी पिन्टू जायसवाल को पुष्पमाला से सम्मानित भी किया तथा जुट की थैली भी वितरित की। कलेक्टर श्री बनोठ ने इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला तथा पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया
             इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, सहायक कलेक्टर अमन वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे, डिप्टी कलेक्टर  विजय राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय कानूनगों, नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्रसिंह तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गावर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। 

No comments:

Post a Comment