HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 4 October 2019

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
           धार - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार द्वारा गत माह आयोजित निबंध प्रतियोगिता. मौलिक कर्तव्य का पालन करना क्यों आवश्यक है,का आयोजन रखा गया था। जिसका आज पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाई स्कूल सादलपुर व शासकीय मॉडल स्कूल धार में रखा गया । जिसके मुख्य अतिथि राजाराम बड़ोदिया ;अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष अतिथि श्रीमती रेखा द्विवेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी, अतिथि रामलखन तिवारी;सादलपुर व लोकेंद्र चौहान (पत्रकार) रहे।
                     कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। मॉडल स्कूल से प्रथम रितेश जाट, द्वितीय कल्याणी दुबे, तृतीय उन्नति दुबे, विशेष प्रोत्साहन हेमराज देवड़ा व हाई स्कूल से प्रथम मिलन सिसोदिया, द्वितीय शिवानी मौर्य, तृतीय सचिन बंसीनाथ विशेष प्रोत्साहन में करिश्मा चौहान थे।

                 श्री अपर सत्र न्यायाधीश महोदय बड़ोदिया द्वारा कानून से संबंधित जानकारी दी गई। श्रीमती द्विवेदी ने मौलिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर योगेश मालवीय प्राचार्य सोमला सिसोदिया; मॉडल स्कूल श्रीमती अनीता चिचोलीकर, हाई स्कूल सादलपुर ;प्राचार्य अध्यापकगण वीरेंद्र शर्मा, आर एम फुलमाली, आनंदीलाल राठौर, कुसुम यादव, लीला चौहान, प्रीति निकम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment