HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 3 October 2019

धार शहर में एक विशाल सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा में वन मंत्री उमंग सिंघार में भाग लिया

धार शहर में एक विशाल सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा में वन मंत्री उमंग सिंघार में भाग लिया

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
    धार - धार में दुर्गात्सव के तहत आयोजित एक विशाल सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा  लक्की चौराहा बस स्टेण्ड से आरम्भ हुई।
   वन मंत्री उमंग सिंघार ने मॉं दुर्गा की आरती कर इस कलश यात्रा का शुभारम्भ किया।
यह सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा पूर्व विधायक स्व मोहन सिंह बुंदेला की प्रेरणा से विगत कई वर्षों से धार शहर में निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर मंत्री सिंघार का मालवा की गौरवमय परम्परानुसार साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही मंत्री श्री सिंघार का लक्की चौराहे पर पहुॅंचने पर आदिवासी नृत्य दल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
          यह कलश यात्रा बस स्टैण्ड, घोडा चौपाटी, मोहन टाकिज, धान मण्डी, आनंद चौपाटी, हटवाडा होते हुए गढ़ कालिका माता मंदिर पहुॅंची। वन मंत्री श्री सिंघार का मार्ग में आम जनता द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
    श्री सिंघार ने गढ़ कालिका माता मंदिर पहुॅंचकर माता जी को चुनरी अर्पित की। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं, महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 
   इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष  पर्वतसिंह चौहान, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुन्देला, समन्दरसिंह पटेल, डॉ मनोहर सिंह ठाकुर,अजय ठाकुर, कुलदीप डंग,  दिनेश गिरवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment