HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 11 September 2019

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए धार जिला भाजपा ने किया घंटा नाद आंदोलन

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने के लिए धार जिला भाजपा ने किया घंटा नाद आंदोलन

उज्जैन विधायक मोहन यादव व धार सांसद छतर सिंह दरबार सहित अनेक नेता मौजूद 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
              धार - प्रदेश में निकम्मी कांग्रेस सरकार के कुशासन पोल खोलने के लिए जिला भाजपा द्वारा आज बुधवार 11 सितंबर को घंटा नाद आंदोलन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, सांसद छतर सिंह दरबार व उज्जैन के विधायक मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष  श्रीमती रंजना बघेल,धार विधायक  श्रीमती नीना वर्मा के नेतृत्व में 
         11 सितंबर को दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रैली ढोल, नगाड़ों, मंजीरो, घंटाध्वनी के साथ शंखनाद करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट का घेराव कर मीडिया को ज्ञापन सौंपा। 
                  इस अवसर पर  वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंकुशता की ओर बढ़ रही है. किसानों को ऋण माफी का वादा किया और सत्ता में आकर किसानों के साथ धोखा कर वादा खिलाफी कर दी।प्रदेश में आपराधिक घटनाएं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. मंत्रियों में आपस में खींचतान चल रही है. इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।
                     प्रदेश में कमलनाथ सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है और प्रदेश की जनता इनके काले कारनामों तथा कुशासन से त्रस्त है। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। जनहित को ताक पर रख दिया गया है। अपराधियों को शासकीय ठेके दिए जा रहे हैं। तबादला उद्योग चलाकर कांग्रेसी नेता अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। यह सरकार अपने वादों को भूल कर खतरनाक इरादों को पूरा कर रही है । 
              कांग्रेस के नेता आपसी गुटबाजी में बयानों की तलवार भांज रहे हैं। बेरोजगारों की पीठ में छुरा भोंक दिया गया है । किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आराम फरमा रहे हैं। ना किसानों की सुध है ना पीड़ित, प्रताड़ित, शोषित, वंचितों की परवाह है। ऐसे में इस सरकार को अपने वादों को याद दिलाने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर घंटानाद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
                 इस अवसर  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पटोदिया, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, खेमराज पाटीदार,  वेल सिंह भूरिया, मुकाम सिंह किराडे, कालू सिंह ठाकुर,पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष  राजीव यादव, भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी  ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र सिंह चाचू बना, श्याम नायक, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  श्रीमती सुषमा पाठक, 
                  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, प्रभु राठौर,डॉ शरद विजयवर्गीय,कन्हैया यादव,जिला मंत्री संजय बघेल,   वीरेंद्र सिंह बघेल, डॉक्टर प्रहलाद सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह शक्तावत,   राजेंद्र गर्ग, संजय वैष्णव, देवेंद्र  पटेल, प्रकाश धाकड़, अशोक जैन, विश्वास पांडे, नारायण सोनी, जयदीप पटेल, कालीचरण सोनवानिया,अजय फकीरा, देवेंद्र रावल, 
        श्रीमती ममता जोशी,श्रीमती जमुना भूरिया, श्रीमती कुसुम सोलंकी, आदि बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ नेता,, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता 

No comments:

Post a Comment