HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 10 September 2019

संगठनात्मक चुनाव से लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ चिंतन धार जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला संपन्न

संगठनात्मक चुनाव से लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुआ चिंतन धार जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला संपन्न

संजय शर्मा संपादक 
हैलो - धार पत्रिका 
             धार- भारतीय जनता पार्टी संगठन निर्वाचन हेतु मंगलवार को  एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में पूर्व मंत्री , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रामपाल सिंह  विशेष उपस्थित उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धार डॉ राज बर्फा ने की। इस दौरान सांसद छतर सिंह दरबार,विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला सह निर्वाचन अधिकारी विनोद शर्मा, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोदिया, महेंद्र सिंह चाचू बना, रामेश्वर पाटीदार वेल सिंह भूरिया, मुकाम सिंह निगवाल, राजीव यादव आदि मंचासीन थे। 
             स्वागत उद्बोधन व जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने दी। उक्त जानकारी जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि चुनाव अधिकारी  रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। हमारा प्रदेश संगठन पूरे देश में आदर्श संगठन के नाम से जाना जाता है। हमारे संगठन के कार्यकर्ता देवदुर्लभ कार्यकर्ता है जिनके के साथ पार्टी मे लगातार अनुशासन के साथ संगठनात्मक गतिविधियां चलती है।
                          आपने संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन पर्व के तीसरे चरण के अनुसार अब हमें संगठन निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केन्द्र से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन करना है। जिसमें हमें हमारे संगठन की रीति-नीति के अनुसार प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य के आधार पर निर्वाचन करना है।  इसके अंतर्गत हमें 22 से 28 सितम्बर तक मतदान केन्द्र अध्यक्ष समिति का गठन करना है, जिसमेंं हमें सभी वर्गो जैसे युवा वर्ग, महिला वर्ग का भी समावेश करना है। इसी क्रम में मंडल के चुनाव के पूर्व 50 प्रतिशत बूथ समिति बनने के बाद तथा 75 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण होने के बाद मंडल अध्यक्ष 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी और जिला अध्यक्ष से परामर्श के पश्चात मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की तिथि जारी करेंगे। इसके पश्चात मंडल समिति का गठन किया जायेगा। 
             इस अवसर पर सांसद छतर सिंह दरबार ने आगामी कार्यक्रम पदयात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 15 अक्टूबर पद यात्रा की जायेगी, जिसमें उनके सहित विधायक व सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की विस्तृत योजना बनाई जा रही है जिसे सभी को अवगत कराया जाएगा और सभी कार्यकर्ता इस में सहभागिता करें यही उनका अनुरोध है। 
             पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने 11 सितम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले घंटा नाद प्रदर्शन आंदोलन को सफल बनाने के लिये भी विस्तृत चर्चा की और कहा कि कुंभकरण की नींद में सोई हुई प्रदेश सरकार को  जगाने के लिये 11 सितम्बर को हम सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अपनी-अपनी विधानसभाओं से सभी कार्यकर्ता घंटा घड़िया, नगाड़े, ढोल, तासे बजाते हुए जिला कार्यालय  दोपहर 12 बजे पहुंचे । इस आंदोलन में हम सभी का नेतृत्व  सांसद  छतर सिंह दरबार व उज्जैन के विधायक मोहन यादव करेंगे। जिला कार्यालय से सभी कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। 
            भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने संपर्क व सेवा सप्ताह के इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 20 सितम्बर तक मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में सेवा संकल्प के साथ मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, अनाथ आश्रम, वृद्धाआश्रम में सेवा कार्य करना, वृक्षारोपण करना, इसी के साथ स्वच्छता व साफ-सफाई का सेवा कार्य करना है, जिसका फायदा समाज को मिल सके। 
कार्यशाला का संचालन मनोज सोमानी ने किया और आभार नगर अध्यक्ष अनिल जैन ने माना।

No comments:

Post a Comment