HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 4 August 2019

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पदाधिकारियों की जिला बैठक संपन्न, सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र एकत्रित किए

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पदाधिकारियों की जिला बैठक संपन्न, सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र एकत्रित किए

संजय शर्मा 
हैलो  धार पत्रिका  
            धार - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पदाधिकारियों की जिला बैठक भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राज बरफा के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका सुषमा पाठक,ममता जोशी, पंकज जायसवाल, राधेश्याम निगम सादलपुर , तरुण जोशी, उत्तरा विश्वास,आरती मालवीय, ईश्वर चावड़ा,अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे । 
                      इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सीमा पर देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र एकत्रित कर भोपाल प्रदेश कार्यालय पर भेजे जाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर बर्फा रक्षा सूत्र दिए गए।  इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक, महिला आयोग जिलाध्यक्ष ममता जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर,उत्तरा विश्वास, अनसूया वैष्णव,आरती मालवीय आदि उपस्थित थी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

No comments:

Post a Comment